back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज गुरु पूर्णिमा के दिन इन स्थानों पर जलाएं दीपक, रखें इन बातों का ध्‍यान

गुरु पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना गया है। इस पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि इसी तिथि पर महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरु पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना गया है, इस पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है, आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जानेवाला ये दिन पितृ दोष से मुक्ति पाने के विशेष माना जाता है क्योंकि इसी तिथि पर महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। महर्षि वेदव्यास महाभारत ग्रंथ के रचयिता रहे हैं। इसमें नियमों के अनुसार दीपक जलाना भी शामिल है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि, पितरों की कृपा प्राप्ति के लिए आप किन स्थानों पर दीपक जला सकते हैं।

बता दे, आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पर पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए आप कई उपाय कर सकते है पूर्णिमा तिथि को पितरों को प्रसन्न करने के लिए एक उत्तम तिथि माना गया है। इस तिथि पर आप अगर आज कुछ खास स्थानों पर दीपक जलाते हैं, तो इससे आपको पितृ दोष से राहत मिल सकती है। चलिए जानते हैं इस बारे में।

इस दिशा में जलाएं दीपक

आज आप पितृ दोष दूर करने के लिए घर की दक्षिण दिशा में दीपक जला सकते हैं। इसके साथ ही पूर्वजों की तस्वीर के सामने, तिल के तेल का दीपक जलाना भी शुभ जाता है। ऐसा करने से आपको पितृ दोष से राहत देखने को मिल सकती है।

जरूर करें ये काम

आज गुरु पूर्णिमा के दिन नदी में दीपदान करना भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा, पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना भी पितृ दोष से राहत के लिए काफी लाभकारी होता है। इससे जातक पर पितरों का आशीर्वाद बना रहता है।

रखें इन बातों का ध्यान

पितृ दोष से निवारण के लिए आज सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ होता है। इसके साथ ही पूर्णिमा के दिन दीपक जलाते समय पितरों का स्मरण करें और जाने-अनजाने में आपसे हुईं गलतियों के लिए उनसे क्षमा मांगे।दीपक को सीधे जमीन पर न रखें, बल्कि इसे चावलों के ऊपर या फिर किसी प्लेट के ऊपर रख सकते हैं। 

करें ये उपाय

पितृ दोष से राहत पाने के लिए आज पूर्णिमा के दिन पितरों के लिए भोजन निकालकर उनका तर्पण करें, इस दिन पितृ स्तोत्र और पितृ कवच आदि का पाठ करें। ये उपाय पितृ दोष के निवारण में सहायक साबित हो सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

सावन में सिर्फ पूजा-पाठ ही नहीं इन 5 जगहों पर लगते हैं सबसे बड़े मेले, दूर-दूर से आते हैं लाखों शिवभक्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भोलेनाथ भगवान का सबसे प्रिय सावन का महीना जों खास भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दौरान पूरे देश में...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵