back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्रिकेट को मिली नई रफ्तार, Test Twenty फॉर्मेट लॉन्च, अब दो इनिंग में दिखेगा T20 जैसा रोमांच

क्रिकेट में एक नया और चौथा फॉर्मेट शामिल होने जा रहा है, जिसका नाम है टेस्ट ट्वेंटी। इस फॉर्मेट की शुरुआत जनवरी 2026 से होगी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । क्रिकेट जगत में एक नया और रोमांचक अध्याय जुड़ने वाला है। अब टेस्‍ट फॉर्मेट में एक नए फॉर्मेट “टेस्ट ट्वेंटी” (Test Twenty) की शुरुआत की गई है, जो पारंपरिक टेस्ट और टी20 क्रिकेट का अनोखा मिश्रण होगा। टेस्ट ट्वेंटी को लागू करने के लिए एक चार सदस्‍यीय टीम का भी गठन किया गया है। 

इस नए प्रारूप को लोकप्रिय बनाने और दिशा देने के लिए चार दिग्गजों, सर क्लाइव लॉयड, एबी डिविलियर्स, मैथ्यू हेडन और हरभजन सिंह को सलाहकार बोर्ड में शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि यह फॉर्मेट क्रिकेट में नई ऊर्जा और दर्शकों के लिए नया रोमांच लेकर आएगा।

नए टेस्ट ट्वेंटी फॉर्मेट को व्यवस्थित और वैश्विक स्तर पर सफल बनाने के लिए राजस्थान रॉयल्स के पूर्व सीईओ माइकल फोर्डहम को इसका चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में इस फॉर्मेट के संचालन, प्रसार और व्यावसायिक रणनीतियों को मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा।

क्या है नया फॉर्मेट?


टेस्ट ट्वेंटी फॉर्मेट टेस्ट और टी20 क्रिकेट का अनोखा मिश्रण होगा, जो खेल के रोमांच को नई दिशा देने की कोशिश करेगा। यह दुनिया का पहला 80 ओवर का फॉर्मेट होगा, जिसमें दोनों टीमों को 20-20 ओवर की दो पारियां खेलने का मौका मिलेगा। यह बिल्कुल टेस्ट मैच की तरह ही होगा।

इसमें टेस्ट क्रिकेट की गहराई और रणनीति के साथ टी20 का तेज़ रोमांच शामिल होगा। खास बात यह है कि इसमें चारों परिणाम जीत, हार, टाई और ड्रॉ संभव होंगे। साथ ही, नियमों में भी टेस्ट और टी20 दोनों फॉर्मेट की झलक देखने को मिलेगी, जिससे यह नया प्रारूप क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक दिलचस्प अनुभव बन सकता है।

टेस्ट ट्वेंटी कब शुरू होगा?


टेस्ट ट्वेंटी फॉर्मेट का पहला सीजन जनवरी 2026 में शुरू होगा, जिसमें कुल 6 फ्रेंचाइज़ी हिस्सा लेंगी। इनमें से तीन टीमें भारत से होंगी, जबकि बाकी तीन टीमें दुबई, लंदन और अमेरिका का प्रतिनिधित्व करेंगी। हर टीम में 16 खिलाड़ी शामिल होंगे। इस नए और अनोखे फॉर्मेट का आधिकारिक उद्घाटन 16 अक्टूबर को किया गया। 

खुद को साबित करने का नया मंच


दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने टेस्ट ट्वेंटी फॉर्मेट की सराहना करते हुए कहा कि, यह क्रिकेट में रोमांच को और बढ़ाएगा। उनके मुताबिक, यह फॉर्मेट युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का नया मंच देगा और खेल को एक नई दिशा में ले जाएगा। डिविलियर्स ने इसे क्रिकेट के भविष्य के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

क्‍या बोले वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर 


वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर सर क्लाइव लॉयड ने टेस्ट ट्वेंटी की तारीफ करते हुए कहा, “मैं क्रिकेट के हर युग का गवाह रहा हूं और कह सकता हूं कि यह खेल हमेशा खुद को बदलता रहा है, लेकिन कभी इतनी सोच-समझकर नहीं।” उन्होंने कहा कि यह नया फॉर्मेट क्रिकेट की कला और लय को फिर से जीवित करता है, साथ ही आधुनिक ऊर्जा और उत्साह से भी भरपूर है। लॉयड के मुताबिक, टेस्ट ट्वेंटी खेल की परंपरा और नवाचार के बीच एक बेहतरीन संतुलन पेश करता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...