back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र में कांग्रेस विधायक के फरार बेटे की गृहमंत्री द्वारा तय मियाद खत्म

भोपाल, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर विधानसभा से कांग्रेसी विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल को लेकर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा द्वारा दी गई चेतावनी की मियाद खत्म हो गई है। करण पर दुष्कर्म का आरोप है और वह पांच माह से फरार चल रहा है। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। राज्य के गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने बुधवार को कहा था कि रेप के मामले में फरार आरोपी कांग्रेस विधायक के बेटे करण मोरवाल पर इनाम 15 से बढ़ाकर 25 हजार किया जा रहा है। करण मोरवाल ने अगर दो दिनों में सरेंडर नहीं किया तो ऐसी कार्रवाई करेंगे जो प्रदेश में नजीर बन जाएगी। ज्ञात हो कि इंदौर के राउ इलाके में रहने वाली युवती ने इसी साल के अप्रैल माह में कांग्रेस के विधायक के पुत्र करण पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से करण फरार चल रहा है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए पहले पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे बढ़ाकर 15 हजार कर दिया गया था। बताया गया है कि युवती कांग्रेस की कार्यकर्ता थी और इसी दौरान वह करण के संपर्क में आई थी। युवती का आरोप है कि इसी दौरान करण ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की मानें तो जब उसने विवाह के लिए कहा तो वह धमकाने लगा और विवाह करने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस की ओर से बड़नगर में जगह-जगह पोस्टर भी चस्पा किए जा चुके हैं। इसके साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Purulia Seat: लगातार रुख बदलती है पुरुलिया की जनता, 2006 के बाद से हर बार नई पार्टी को दिया मौका, इस बार किसका आएगा...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के समर में Purulia Seat इसलिए चर्चा का केंद्र बनी हुई है क्योंकि साल 2006 के बाद...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵