back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरतालिका तीज पर सभी सुहागिन महिलाएं पहनें ये 5 शुभ रंग, मिलेगा सौभाग्य और शिव-पार्वती का आशीर्वाद

हरतालिका तीज का त्यौहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है, जहां इस दिन सभी मह‍िलाएं सोलह शृंगार कर रंग ब‍िरंगी साड़ी पहनकर भगवान भोलेनाथ की पूजा करती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । हरतालिका तीज जिसे खासतौर से उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे कई राज्यों में इसे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन सभी महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र और सुखमय दांपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। जहां इस दिन रात भर जागरण क‍िया जाता है। इस दिन सोलह श्रंगार का खास महत्व होता है जिसे सभी व्रती रंग ब‍िरंगी साड़ी पहन पूरे श्रंगार को धारण करती है। व अपने सुखी दांपत्य जीवन की कामना करने भोलेनाथ की पूजा करती है इस दिन हर रंग का अपना महत्व होता है जिसे सभी व्रती को अपनाना चाहिए । 

बता दे, इस दिन सभी व्रती महिलाएं सुबह से शाम तक बिना जल पिए व्रत रखती हैं और शाम को पूजा करके व्रत खोलती हैं। इस दिन का एक और खास पहलू होता है सोलह श्रृंगार और पारंपरिक वस्त्रों में सजना-संवरना।लेकिन क्या आप जानती हैं कि तीज पर कौन से रंग पहनना शुभ माना जाता है? चलिए, जानते हैं वो रंग जो इस खास दिन को बना सकते हैं और भी भाग्यशाली और सुंदर।

 1. लाल रंग – सुहाग और प्रेम का प्रतीक

लाल रंग हिंदू संस्कृति में हमेशा से सुहाग की निशानी माना गया है। यही वजह है कि शादी, करवा चौथ और तीज जैसे पर्वों पर लाल रंग की साड़ी या सूट पहनना बहुत शुभ होता है।यह रंग प्रेम, ऊर्जा और वैवाहिक जीवन की मधुरता को दर्शाता है।

 टिप: लाल के साथ गोल्डन ज्वेलरी और सिंदूर आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

 2. हरा रंग – समृद्धि और सौभाग्य का संदेश

हरा रंग प्रकृति और उन्नति का प्रतीक है। तीज के दिन हरे रंग के कपड़े पहनना न केवल शुभ माना जाता है, बल्कि इससे मन को भी शांति मिलती है। कहा जाता है कि हरे रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करने से वैवाहिक जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और घर में समृद्धि आती है।

टिप: ग्रीन कलर की सिल्क या चंदेरी साड़ी आपको रॉयल लुक दे सकती है।

 3. पीला रंग – खुशहाली और पॉजिटिव एनर्जी का रंग

पीला रंग हमेशा से ही शुभता, ज्ञान और ऊर्जा का प्रतीक रहा है। तीज के दिन पीले रंग की ड्रेस पहनकर पूजा करने से जीवन में खुशियां आती हैं। यह रंग चेहरे की रंगत को भी निखारता है और फेस्टिव मूड को और बढ़ा देता है।

 टिप: पीले रंग में गोल्डन बॉर्डर या डिजाइन आपके लुक को और खास बना सकता है।

 4. नारंगी (ऑरेंज) रंग – त्योहार का उत्साह

नारंगी रंग यानी संतरी रंग जीवन में जोश और सकारात्मकता लाता है। यह रंग न सिर्फ सुंदर दिखता है बल्कि एक फेस्टिव वाइब भी देता है। 

 टिप: संतरी साड़ी के साथ ब्राइट ज्वेलरी या गजरा एक परफेक्ट पारंपरिक टच देगा।

 5. पेस्टल शेड्स – सादगी में सुंदरता

अगर आप हैवी लुक से बचना चाहती हैं तो पेस्टल शेड्स जैसे आसमानी, हल्का गुलाबी, बटर येलो जैसे रंग एक अच्छा विकल्प हैं। ये रंग बहुत सौम्य, क्लासी और शांति देने वाले होते हैं। ध्यान रखें,तीज जैसे पवित्र दिन पर सफेद, काले या बहुत फीके रंग पहनने से बचें क्योंकि इन्हें अशुभ माना जाता है। 

 

तीज की पूजा के दौरान इन बातों का रखें खास ध्यान

 व्रत को पूरी श्रद्धा और नियम से करें।

 शिव-पार्वती की पूजा में बेलपत्र, आक के फूल, धतूरा आदि अवश्य चढ़ाएं।

 कथा और आरती का जरूर करें।

 रात भर जागरण (जागना) और भजन-कीर्तन करना भी तीज का अहम हिस्सा होता है।

हरतालिका तीज केवल एक धार्मिक व्रत नहीं, बल्कि एक आस्था, प्रेम और आत्म-संयम का प्रतीक पर्व है। यह दिन महिलाओं को उनके रिश्तों, विश्वास और शक्ति को याद दिलाता है। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर महिलाएं न सिर्फ अपने पति के लिए लंबी उम्र की कामना करती हैं, बल्कि अपने जीवन में सुख, समृद्धि और मानसिक शांति की प्रार्थना भी करती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵