back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Raksha Bandhan 2025: कब है रक्षाबंधन का पर्व? जानें डेट से लेकर शुभ मुहूर्त भद्रा तक

रक्षाबंधन का पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को होता है। लेकिन रक्षाबंधन पर अक्‍सर ऐसा होता है कि भद्रा का साया पड़ जाता है, जिससे राखी बांधने का मजा किरकिरा हो जाता है। ऐसे में आज जानेगें इस बार ।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार जिसे भाई -बहन के लिए खास दिन माना जाता है, इस दिन भाई अपनी बहन के घर जाकर अपनी कलाई में रेशम के धागें की राखी यानी रक्षासूत्र बधंवाता है भाई इसके बदले में बहनों को उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। लेकिन रक्षाबंधन पर अक्‍सर ऐसा होता है कि भद्रा का अशुभ साया भाई-बहन के इस पवित्र दिन में खलल डाल देता है, जिससे त्‍योहार का मजा किरकिरा हो जाता है। लेकिन, इस बार खुशी की बात यह है कि इस बार भद्रा का साया नहीं है जिससे भाई-बहन पूरे आनंद और प्रेम सौहार्द के साथ इस त्‍योहार को मनाएंगेआइए जानते है । श्रावण पूर्णिमा तिथि कब से कब तक रक्षांबधन साथ ही महत्‍व और मान्‍यताएं।

श्रावण मास की पूर्णिमा को होता है

भाई-बहन के इस खूबसूरत त्‍योहार रक्षाबंधन श्रावण मास की पूर्णिमा को होता है। लेकिन रक्षाबंधन पर अक्‍सर ऐसा होता है कि, भद्रा का साया पड़ जाता है जिससे इस खूबसूरत त्‍योहार का मजा किरकिरा हो जाता है। इस बार रक्षाबंधन कब है? राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्‍या है? इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया है या नहीं। आज हम आपको बता रहे हैं रक्षाबंधन के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्‍तार से।

रक्षाबंधन 2025 की तिथि

इस बार सावन के महीने के आखिरी दिन यानी के श्रावण पूर्णिमा को 9 अगस्‍त को रक्षाबंधन मनाया जाएंगा। अबकी बार श्रावण पूर्णिमा 8 अगस्‍त शुक्रवार को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि की मान्‍यता के अनुसार रक्षाबंधन 9 अगस्‍त शनिवार को मनाया जाएगा।

राखी बांधन का शुभ मुहूर्त कब से कब तक है

अबकी बार सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ रक्षाबंधन पर सौभाग्‍य योग भी बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग में रक्षांबधन मनाने से भाई बहन का रिश्‍ता मजबूत होता है। राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 47 मिनट से दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 04 मिनट तक है। अभिजीत मुहूर्त, जिसे राखी बांधने के लिए सबसे शुभ समय माना जाता है, दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।

रक्षाबंधन पर भद्रा है या नहीं

रक्षाबंधन पर पिछले 2 3 साल से भद्रा के कारण राखी का मजा बेकार हो जा रहा था, लेकिन, इस बार ऐसा नहीं है। ज्‍योतिष विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है। भद्रा श्रावण पूर्णिमा तिथि में लग रही है, लेकिन उसका समापन 9 अगस्त को सूर्योदय से पहले हो जा रहा है। इसलिए आप खुशीपूर्वक रक्षाबंधन का त्योहार मना सकते है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...