back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अखिलेश यादव की जनसभा में भाजपा सांसद के बेटे ने ली सपा की सदस्यता

आजमगढ़, 5 मार्च (आईएएनएस)। अंतिम चरण के ठीक पहले समाजवादी पार्टी की मुखिया अखिलेश यादव के सामने भाजपा सांसद रीता जोशी के बेटे मयंक ने सपा की सदस्यता ली। सपा प्रत्याशी के समर्थन में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के भगतपट्टी में शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा का आयोजन किया गया था। जनसभा में भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी भी शामिल रहे। इस दौरान अखिलेश यादव ने उनके सपा में शामिल होने की घोषणा की। अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इनकी भाजपा में अनदेखी हो रही थी। रीता बहुगुणा जी भी पहले समाजवादी पार्टी में थीं। हम लोग मयंक जोशी के अनुभव का भी काम लेंगे। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंच पर मौजूद आजमगढ़ निवासी पूर्व वरिष्ठ आइएएस अधिकारी कुंवर फतेह बहादुर के प्रदेश की कानून-व्यस्था को पटरी पर लाने के काम को भी जमकर सराहा। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के गठबंधन की सरकार की फतेह होने से अब अब कोई भी नहीं रोक सकता है। उन्होंने बसपा शासन काल में कानून-व्यवस्था को काफी मजबूती दी थी। अखिलेश यादव ने कहा कि मयंक जोशी जी हमारे बहुत बड़े नेता बहुगुणा जी के परिवार से हैं। इनकी माता रीता बहुगुणा जोशी भी भारतीय जनता पार्टी से सांसद हैं। सपा मुखिया ने इस दौरान कहा कि जो लोग गर्मी निकाल रहे थे वे छह चरणों में ही ठंडे पड़ गए हैं। उनके घरों से झंडे उतार लिए गए। छठे चरण में ही समाजवादी पार्टी ने छक्के छुड़ा दिए हैं। ये बाबा मुख्यमंत्री को छह चरणों के मतदान के बाद नींद नहीं आ रही है। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले ही मयंक जोशी ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वह सपा में शामिल होंगे। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...