back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहली बार घर में करने जा रहे हैं बप्पा की स्थापना, तो भूलकर भी ना करें ये चीजें

कल से गणेश चतुर्थी की शुरुआत हो रही है ऐसे में कई लोग अपने घरों में पहली बार बप्पा की स्थापना करने वाले हैं। पहली बार गणपति स्थापना करने के लिए कई तरह की विधि व नियम होते हैं आइए उस बारे में बताते हैं

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।कल से हिन्दुओं के त्योहार गणेश चतुर्थी की शुरुआत हो रही है। भक्त बप्पा को घर में स्थापित करते हैं और 10 दिनों तक उनकी विधि विधान से पूजा होती है और वहीं 10वें दिन अनंत चतुर्दशी को उन्हें गंगा नदी में विसर्जित करने की परंपरा है।

तो अगर आप भी पहली बार बप्पा को घर में स्थापित करने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान देना जरुरी है। जैसे किस तरह की मूर्ति घर में स्थापित करनी और साथ ही किस दिशा में मूर्ति की स्थापना होनी चाहिए।

ऐसी मूर्ति की करें स्थापना 

जो लोग पहली बार मूर्ति स्थापना करते हैं उन्हें पूजा से जुड़ी कई चीजें पता नहीं होती है। तो सबसे पहले आपको सही मूर्ति के साथ- साथ सही दिशा का भी चयन करना होगा। पहली बार घर में हमेशा गणेश जी के हाथ में मोदक वाली मूर्ति की ही स्थापना करें इसके अलावा उनका मुँह हमेशा उत्तर दिशा में स्थापित करें।

इसके अलावा पहली बार स्थपना करने वाले हमेशा ये कोशिश करें कि गणेश जी की बैठी हुईं मूर्ति मिले ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है।

गणेश जी की हसती हुई मूर्ति मिल जाए तो और भी अच्छा है साथ ही अगर वो एक हाथ से आशीर्वाद दे रहे हो और दूसरे हाथ में उनके मोदक हो ऐसी मूर्ति भी घर में स्थापित करने से लाभ होता है।

कैसे करें बप्पा को स्थापित?

बप्पा को स्थापित करने से पहले साफ सफाई का अवश्य ध्यान दें। उन्हें स्थापित करने से लिए लकड़ी की एक छोटी चौकी लाये उसपर लाल कपड़ा बिछा दें। कपडे पर अक्षत रखें और बप्पा को उस पर स्थापित करें, उनका गंगा जल से स्नान करा दें।

गणेश जी के अगल बगल रिद्धि सिद्धि होती है पर आमतौर पर लोग सुपारी के रूप में उन्हें रख देते है। बप्पा के बगल में कलेश में जल रखकर हाथ में गेंदे का फूल और अक्षत लेकर उनकी पूजा शुरु कर और गणपति मंत्र का पाठ करें। 

हमारे साथ वॉट्सऐप पर भी जुड़ें –

Advertisementspot_img

Also Read:

Budhwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से होगा चमत्कार, प्रसन्न होंगे गणेश भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जो गणेश भगवान की पूजा अर्चना करता है उसके घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है। उसके जीवन...
spot_img

Latest Stories

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵