back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद जवान के जनाजे में शामिल हुए सैकड़ों लोग

श्रीनगर, 8 मई (आईएएनएस)। श्रीनगर में एक शहीद पुलिसकर्मी के जनाजे में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। पुलिसकर्मी को आतंकवादियों ने गोली मार दी थी। श्रीनगर में जिला पुलिस लाइन में कांस्टेबल गुलाम हसन डार के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बमुश्किल से एक घंटे बाद शनिवार देर रात अंतिम संस्कार किया गया। आईजीपी कश्मीर, विजय कुमार, डीआईजी मध्य कश्मीर रेंज, एसएसपी श्रीनगर, एसएसपी (पुलिस नियंत्रण कक्ष) और अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। डार जब ड्यूटी के लिए अपनी बाइक से जा रहे थे तभी आतंकवादियों ने उनपर गोलियां चला दी। उन्हें एसकेआईएमएस सौरा अस्पताल ले जाया गया जहां शनिवार रात उनकी मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक ईदगाह इलाके में हुआ। –आईएएनएस आरएचए/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

बारामती में मातम के बीच बड़ी वारदात: सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर चोरों ने उड़ाए 30 लाख के जेवर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के बारामती में 28 जनवरी को उप मुख्यमंत्री अजित पवार के दुखद निधन के बाद पूरा शहर शोक में डूबा...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵