back to top
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rudrabhishek: सावन में मनचाह फल पाने के लिए, इन चीजों से करना चाहिए रुद्राभिषेक

भगवान शिव बहुत ही जल्दी प्रसन्न होने वाले देव हैं। तो चलिए जानते हैं कि किस मनोकामना के लिए किस पदार्थ से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देवों के भी देव भगवान शिव हैं, इसलिए इन्हें महादेव कहा जाता है। भगवान शिव को सच्चेमन से यदि एक लोटा जल भी अर्पित कर दिया जाए तो वे प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए इन्हें भोलेनाथ भी कहते हैं। फिर भी यदि किसी के मन में कोई विशेष कामना हो तो भगवान शिव प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छा उपाय माना जाता है, रूद्राभिषेक। जिसका अर्थ होता है मंत्रोच्चार करते हुए विभिन्न द्रव्यों और पदार्थों से शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है।आइए जानते है अलग-अलग मनोकामना की पूर्ति के लिए अलग-अलग द्रव्यों से भगवान शिव जी का रूद्राअभिषेक करने के लाभ के बारे में। 

भगवान शिव का सावन में पूजा करना व उनके अनुरुप मंत्रोच्चार करते हुए विभिन्न द्रव्यों और पदार्थों से शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि किस मनोकामना के लिए किस पदार्थ से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।

असाध्य रोग से मुक्ति के लिए  

यदि कोई गंभीर रोग से पीड़ित है या फिर जातक की कुंडली में रोग की दशा चल रही हो तो ऐसे में कुशाजल से भगवान शिव का रूद्राभिषेक करवाना चाहिए। कुश को जल के लोटे में डालकर रूद्राभिषेक करने से असाध्य रोग से भी निजात मिल जाती है।

धन प्राप्ति के लिए

यदि आप धन प्राप्ति करना चाहते है तो, गन्ने के रस से भगवान शिव का रूद्राभिषेक करवाना चाहिए, इसके अलावा धन वृद्धि के लिए शहद और घी से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।

संतान सुख की कामना पूर्ति के लिए

संतान सुख और परिवार में खुशहाली की कामना हैं तो दूध से भगवान शिव का रूद्राअभिषेक करवाना चाहिए।

ज्वर से मुक्ति पाने के लिए

यदि कोई तेज ज्वर से पीड़ित हैं और औषधि से भी लाभ नहीं हो पा रहा है तो, गंगा जल या शीतल जल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। 

तेज बुद्धि पाने के लिए

यदि आप अपनी बुद्धि को तेज करना चाहते हैं तो दूध में शक्कर मिलाकर रुद्राभिषेक करवाना चाहिए। यदि कोई मंदबुद्धि भी शक्कर मिश्रित दूध से अभिषेक करता है तो उसकी बुद्धि भी तेज हो जाती है।

भूमि-भवन और वाहन प्राप्ति के लिए

भगवान शिव का रूद्राभिषेक दही से करवाना चाहिए, मान्यता है कि दही से रूद्राभिषेक करने से भूमि-भवन और वाहन की प्राप्ति होती है।

शत्रु और मार्केश दशा से बचने के लिए

शत्रु आपके ऊपर हावी हो रहे हैं तो ऐसे में आपको सरसों के तेल से भगवान शिव का रूद्राभिषेक करवाना चाहिए। यदि आपकी कुंडली में मार्केश की दशा बन रही है तो भी सरसों के तेल से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵