back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्या है निर्जला एकादशी व कैसे करें इस व्रत का नियम? जानें डिटेल में सबकुछ

निर्जला एकादशी हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह व्रत ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है और जैसा कि नाम इसके नाम से पता चल रहा है, इसमें निर्जला व्रत रखने का विधान है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । हिंदू धर्म में विशेष रुप से माना जानेंवाला निर्जला एकादशी व्रत बहुत पावन माना जाता है। यह व्रत ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है इसमें निर्जला व्रत रखने का विधान है। यह व्रत सबसे कठिन एकादशी में से एक माना जाता है, इसलिए इसके नियमों का पालन करना बहुत जरुरी होता है ताकि आपका व्रत खंडित न हो और आपको इसका पूरा फल प्राप्त हो सके, तो चलिए इस दिन से जुड़े नियमों के बारे में जानते हैं।

निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्‍णु और लक्षमी के पूजा का विधान है जिसमें इस व्रत को रखने से पहले कुछ विशेषों का ध्‍यान रखना बेहद जरुरी होता है। एकादशी व्रत रखने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। तो आइए जानते है इस पूरे आर्टिकल से पूरी जानकारी। 

निर्जला एकादशी 2025 कब है? 



निर्जला एकादशी ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानी 6 जून को रात 2 बजकर 15 मिनट पर शुरुवात होगी। इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 7 जून सुबह 4 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगा। इसलिए इस निर्जला एकादशी को 6 जून को रखा जाएंगा। 

निर्जला एकादशी 2025 व्रत के नियम 

इस दिन किसी भी प्रकार के अन्न खाने की मनाही होती है विशेषकर चावल की इस व्रत में व्रती को फलाहार रहना चाहिए। जिसमें अनार व हरे पत्तेदार सब्जियों कासेवन भी नही करना चाहिए। 

मन पर रखें काबू – इस व्रत के दौरान मन को शांत और शुद्ध रखना जरुरी होता है। साथ ही किसी के प्रति बुरे विचार नहीं लाने चाहिए और गुस्से में तीखा बोलने से बचना चाहिए।

व्रत के लाभ 

निर्जला एकादशी का व्रत बेहद पुण्यदायी माना जाता है और इसे सभी एकादशी में से श्रेष्ठ माना जाता है। इसे भीमसेनी एकादशी भी कहते हैं, मान्यता अनुसार, भीम ने इसी व्रत का पालन करके सभी एकादशी का पुण्य प्राप्त किया था।ऐसा कहते है कि, इस व्रत का भाव के साथ पालन करने से भगवान विष्णु की कृपा मिलती है साथ ही जीवन में सुख शांति आती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...