back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिजाब मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है : डॉ. संजय जायसवाल

पटना, 11 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने शुक्रवार को कर्नाटक में हिजाब मामले को बेवजह का मुद्दा बनाकर तूल देने की बात कही। उन्होंने कहा कि कर्नाटक हिजाब मामले को बेवजह कुछ लोग तूल दे रहे हैं। कुछ लोग देश का माहौल खराब करते हैं। उन्होंने पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि यहां सभी लोग स्कूल गए होंगे। सभी स्कूल का अपना एक यूनिफॉर्म होता है। यूनिफॉर्म सभी के लिए अनिवार्य है, इसलिए इसपर विवाद नहीं पैदा करना चाहिए। किसी स्कूल में यूनिफॉर्म इसलिए होता है कि सभी बच्चे एक समान रहें और वे शिक्षा ग्रहण करें। बच्चों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं हो। उन्होंने कहा कि बच्चे जाति-धर्म से दूर रहें, इसलिए स्कूलों में यूनिफॉर्म दिया जाता है। उन्होंने स्कूलों में भगवा गमछा लेकर जाने को भी गलत बताया। डॉ. जायसवाल ने कहा कि देश में अलग-अलग धार्मिक मान्यताएं हैं, लेकिन स्कूल में तो एक ही यूनिफॉर्म है। उन्होंने कहा कि इस पर बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों में किसी भी विवाद से इनकार करते हुए कहा कि भाजपा और जदयू में कोई दूरी नहीं है। बिहार में एकजुट होकर सरकार चल रही है और बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समाजवादी नेता बताए जाने के संबंध में पूछे जाने पर भाजपा नेता ने कहा कि इसमें गलत क्या है? मुख्यमंत्री ने समाजवाद का बिहार में एक उदाहरण पेश किया है। प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार को समाजवादी नेता बताया है, जो पूरी तरह सही है। –आईएएनएस एमएनपी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵