back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिजाब विवाद : मुख्यमंत्री ने की शांति की अपील, आज सुनवाई करेगा कर्नाटक हाई कोर्ट

बेंगलुरु, 10 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गुरुवार को सत्तारूढ़ दल सहित सभी नेताओं से हिजाब विवाद पर बयान देने से परहेज करने की अपील की। इस विवाद ने अब बड़ा रूप ले लिया है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय है। इस बीच, मुख्य न्यायाधीश रितु राज अवस्थी की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ गुरुवार दोपहर मामले की सुनवाई करेगी। उन्होंने कहा, स्कूल यूनिफॉर्म के मुद्दे को तीन जजों की बेंच के पास भेज दिया गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए स्कूलों और कॉलेजों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे बाहरी उकसावे पर ध्यान न दें। शांति बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। सीएम बोम्मई ने कहा, जब अदालत मामले को देखती है तो हमें संयम बनाए रखना होता है। लोकतंत्र में, हमें अदालत के फैसले का सम्मान करना होगा। शांति होने पर ही समाधान निकाला जा सकता है। मैं फिर से नेताओं से अनुरोध करता हूं कि इस मामले पर बयान जारी न करें। उन्होंने कहा, हमें जिम्मेदार होना होगा क्योंकि यह एक ऐसा मामला है जो बच्चों से संबंधित है। हमें संवेदनशील होना चाहिए और अदालत को फैसला करने देना चाहिए। –आईएएनएस आरएचए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...