back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हेमा मालिनी ने पीएम मोदी से की मांग- गोवर्धन, बरसाना और वृंदावन में काशी विश्वनाथ की तरह मिलें सुविधाएं

मथुरा से भाजपा की लोक सभा सांसद हेमा मालिनी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर इस मांग को लेकर एक पत्र भी सौंपा। हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर की तरह ही गोवर्धन के श्री गिरिराज जी दान घाटी मंदिर, बरसाना के श्रीजी मंदिर और वृंदावन के श्री बांके बिहारी जी मंदिर में उचित व्यवस्था की जाए, सुविधाएं मुहैया कराई जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान यह मांग पत्र सौंपते हुए तस्वीर ट्वीट कर हेमा मालिनी ने कहा, मैंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र सौंप कर वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के समान ही गोवर्धन के श्री गिरिराज जी दान घाटी मंदिर, बरसाना के श्रीजी मंदिर और वृंदावन के श्री बांके बिहारी जी मंदिर में उचित व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। ये सभी मथुरा जिले में है। आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान मथुरा एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ भाजपा के तमाम बड़े नेता चुनावी मंचों से अयोध्या और काशी की तर्ज पर मथुरा का भी विकास करने का वादा किया करते थे। स्थानीय सांसद हेमा मालिनी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी से यह मांग करने से यह साफ नजर आ रहा है कि मथुरा जिले के तमाम बड़े और लोकप्रिय मंदिरों का विकास भाजपा का बड़ा एजेंडा बन चुका है। –आईएएनएस एसटीपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵