back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तब और अब-राजकीय प्राथमिक विद्यालय बक्शीर का कायाकल्प

स्थानीय विधायक श्री भरत सिंह चौधरी अपनी निधि का धन विकास कार्यो में खर्च करने में सबसे तेज हैं। समय से प्रस्ताव तैयार कर निधि का धन खर्च करते हुए क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

जखोली विकासखंड के दूरस्त क्षेत्र पूर्वी बांगर के बक्शीर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय को नया भवन मिला है, जिला योजना से 21 लाख की लागत से नये भवन का निर्माण किया गया है। जहाँ नये सत्र से कक्षाओं का संचालन शुरु होगा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बक्शीर का भवन लम्बे समय से छतिग्रस्त था। जहाँ बच्चों को पठन पाठन में बढी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। जहाँ बरसात होने पर कभी भी हादसा हो सकता था। दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालय होने की वजह से इस ध्यान नहीं दिया गया था।

जब मामला स्थानीय विधायक श्री भरत सिंह चौधरी के संज्ञान में आया तो उन्होने तुरन्त विद्यालय भवन निर्माण के लिए विभाग को निर्देशित किया गया। जिसमें 2019-2020 की जिला योजना में विधालय निर्माण के लिए 21 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई। और विधालय भवन का निर्माण किया।

भवन निर्माण में होने विधायक भरत चौधरी ने कहा की बच्चों बेहतर शिक्षा मिला इसके लिए लगातार प्रयास जारी है। सभी विधालयों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराया जा रही है।कुछ समय पहले मेरे संज्ञान में जखोली बक्शीर में प्राथमिक विद्यालय के छतिग्रस्त भवन बारे में बताया गया था।जहाँ बच्चों को पठन पाठन छतिग्रस्त भवन में करना पड़ रहा था। जो की बहुत ही चिंताजनक था।उसी समय मेरे द्वारा विभाग को शीघ्र भवन निर्माण के लिए विभाग को बोला गया था।

2019-20 की जिला योजना में 21 लाख की धनराशि विधालय निर्माण के लिए रखा था। अब इस सत्र में विद्यालय का नया भवन बनकर तैयार हो गया है।जहाँ इस सत्र से कक्षाओं का संचालन हो शुरू होगा। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का लगातार प्रयास पिछले चार सालों से जारी है। मेरे द्वारा चार सालों में विधायक निधि का 52% हिस्सा शिक्षा पर ख़र्च किया गया। जिसमें सभी विद्यालयों में E-learning, इन्वर्टर, भवन निर्माण, भवन मरम्मतीकरण, प्राथर्ना स्थल निर्माण, मैदान निर्माण, शौचालय निर्माण, फर्नीचर, विज्ञान उपकरण, कंप्यूटर आदि विद्यालयों को उपलब्ध कराया गया। इसके साथ साथ जिला योजना एवं राज्य योजना,सर्वशिक्षा अभियान के तहत भी विद्यालयों में विभिन्न निर्माण कार्य कराए गए। शिक्षा व्यवस्था और बेहतर बनाने का प्रयास जारी है। हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले सभी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

विधायक भरत चौधरी ने किया खांखरा दैजीमांडा पौडीखाल सडक का भूमिपूजन। राज्य योजना के तहत 2 करोड 52 लाख की लागत से होगा सडक...

बच्छस्यूँ क्षेत्र में राज्य योजना के अन्तर्गत बनने वाली खांखरा दैजीमांडा पौडीखाल (251.98 लागत ) मोटर मार्ग विधायक भरत सिंह चौधरी...
spot_img

Latest Stories

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵