back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक में हथिनी ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

चामराजनगर, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक के चामराजनगर जिले के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में जंगली हथिनी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। वन्यजीव कार्यकर्ता, पशु प्रेमी और पर्यावरणविद इस बात से बहुत खुश है और जश्न मना रहे हैं। हाथी के जुड़वां बच्चों को जन्म देना एक दुर्लभ घटना है। जुड़वा बच्चों के साथ घूमते हुए हथिनी का वीडियो वायरल हो गया है। वन अधिकारियों ने कहा है कि वे आने वाले दिनों में बांदीपुर टाइगर रिजर्व वन सफारी में एक प्रमुख आकर्षण बनने जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, हथिनी ने बच्चे को तीन दिन पहले जन्म दिया था, जिसे पर्यटकों और कर्मचारियों ने देखा था। गर्भवती हथिनी को पुराने टिकट काउंटर के पास देखा गया था। वह जन्म देने के लिए संघर्ष कर रही थी। जल्द ही, वह पास के एक जलाशय में चली गई। इसके बाद, हथिनी को उसके दो बच्चों के साथ जलाशय से बाहर निकलते हुए पाया गया। इस तरह के आनंदमय और हार्दिक क्षण को देखकर पर्यटक और कर्मचारी मंत्रमुग्ध हो गए। कई लोगों ने इन पलों को अपने कैमरों और मोबाइल फोन में कैद कर लिया। अधिकारियों ने भीड़ को हटा दिया और हाथी और बच्चों को घने जंगलों में जाने दिया। शुरू में भारी भीड़ देखकर पानी से बाहर नहीं निकल रही हथिनी थोड़ी देर बाद अपने बच्चों को लेकर बाहर निकली। –आईएएनएस एमएसबी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...

आज Hanuman Jayanti पर देखें ये फिल्में इसमें दिखाया गया भगवान का चमत्कार, एक बार जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज देशभर में हनुमान जयंती...

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵