back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड के लातेहार में दो उग्रवादी संगठनों की लड़ाई में गरजीं बंदूकें, सैकड़ों राउंड फायरिंग

रांची, 8 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के लातेहार में मंगलवार को दो प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजएमपी और टीएसपीसी के बीच वर्चस्व की जंग में बंदूकें गरज उठीं। खबर है कि दोनों ओर से लगभग डेढ़ से दो सौ राउंड फायरिंग हुई। घटनास्थल लातेहार के पांकी-मनिका थाना क्षेत्र का डोंकी-कोलडीहा इलाका बताया जा रहा है। इस मुठभेड़ में कोई हताहत हुआ है या नहीं, इसकी सूचना नहीं मिली है। पलामू रेंज के डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने उग्रवादी संगठनों के बीच गोलीबारी की बात मानी है। घटनास्थल के वेरिफिकेशन के लिए पुलिस बलों की टीम मौके पर रवाना हुई है। सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) की अगुवाई गणेश लोहरा और प्रमोद सिंह कर रहा था, वहीं तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के हथियारबंद दस्ते को गोविंद लीड कर रहा था। दोनों ओर से उग्रवादियों की संख्या की लगभग 40 थी। दोनों ओर से करीब 45 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग हुई। सूत्रों के अनुसार इसके पहले सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे टीएसपीसी और जेजेएमपी के बीच होलियो जंगल में भी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से दर्जनों राउंड फायरिंग हुई थी। सूचना के बाद जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो घटनास्थल पर दर्जनों खोखे बिखरे पड़े थे। बता दें कि झारखंड का लातेहार उन जिलों में है, जहां उग्रवादियों की सक्रियता सबसे ज्यादा है। इस जिले में कोयला खदानों से लेकर विकास और निर्माण कार्यों में लगे ठेकेदारों से उग्रवादी संगठन हर महीने करोड़ों की उगाही करते हैं। उग्रवादियों की इजाजत के बगैर क्षेत्र में कोई बड़ी आर्थिक गतिविधि नहीं चल पाती। इलाके में माओवादियों के अलावा टीपीसी, टीएसपीसी, जेजेएमपी सहित कई उग्रवादी संगठन सक्रिय है और इनके बीच इलाका वार वर्चस्व कायम करने की खूनी जंग पहले भी कई बार हुई है। –आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: एक दूसरे को नहीं जानते थे शूटर्स, अलग-अलग समूहों ने बनाई थी हमले की योजना

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में नई जानकारी सामने आई है।...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵