back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में सौर ऊर्जा से रौशन होंगे सरकारी स्कूल

पटना, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के सरकारी स्कूल अब सौर ऊर्जा से रौशन होंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग तैयारी में जुटा है। शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों से ऊर्जा के परंपरागत स्रोतों की बजाय सौर उर्जा का इस्तेमाल करने की बात कही है। इसके लिए विभाग ने एक पत्र भी सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजा है। सौर ऊर्जा से शिक्षण संस्थानों को बिजली पहुंचाने की इस योजना में शिक्षा विभाग ब्रेडा की मदद लेगा। पहले चरण में राज्य सरकार सभी उच्च माध्यमिक स्कूलों में बिहार रिन्यूबेल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (ब्रेडा) के जरिए सोलर पैनल स्थापित करवाएगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इसके निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी प्लस टू स्कूल के प्रिंसिपल सहयोग करेंगे। बताया गया है कि जल जीवन हरियाली योजना के तहत शिक्षा विभाग सौर ऊर्जा से रौशन करने की योजना बनाई है। उल्लेखनीय है कि ब्रेडा ऊर्जा के परंपरागत स्रोतों से अलग हटकर बिजली के लिए गैर परंपरागत स्रोतों का इस्तेमाल करने का कार्य करती है। शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों में सौर ऊर्जा के जरिए बिजली पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारत किया है। ब्रेडा द्वारा प्लांट की स्थापना और नेट मीटरिंग के लिए कई बिंदुओं पर स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग से अपेक्षा की गई है। इसको लेकर विद्यालयों द्वारा स्वीकृत भार का आवेदन दिया जाएगा। स्वीकृत सिंगल फेज को थ्री फेज कनेक्शन कराना होगा और तार की भी उपलब्धता रखनी होगी। बताया गया है कि ब्रेडा और शिक्षा विभाग के बीच इस मुद्दे पर एमओयू भी होगा। बिहार सरकार का दावा है कि राज्य के सभी गांवों और पंचायतों में बिजली पहुंचा दी गई है। सरकार का अगला लक्ष्य है कि कम से कम 5 फीसदी बिजली की आपूर्ति सौर उर्जा से हो, और अलग-अलग एजेंसी के माध्यम से इस लक्ष्य को पूरा करने में सरकार जुटी है। गौरतलब है कि राज्य के कई शैक्षणिक संस्थान सौर ऊर्जा से रौशन हो रहे हैं। इसकी सफलता के बाद शिक्षा विभाग राज्य के सरकारी स्कूलों खासकर उच्च शैक्षणिक संस्थानों में सौर ऊर्जा से बिजली पहुंचाने की कवायद में जुट गया है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵