back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत सरकार कच्चातीवु उत्सव में मछुआरों की भागीदारी पर श्रीलंका से चर्चा करे : स्टालिन

चेन्नई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से श्रीलंका सरकार के साथ कच्चाथीवु में सेंट एंटनी चर्च में वार्षिक उत्सव में तमिलनाडु के मछुआरों की भागीदारी पर चर्चा करने का आग्रह किया है। उन्होंने श्रीलंका सरकार द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों को उत्सव में भाग लेने से मना करने पर चिंता व्यक्त की। विदेश मंत्री को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि आम तौर पर फरवरी और मार्च में तमिलनाडु सरकार राज्य के मछुआरा समुदाय के भक्तों को कच्चातीवु स्थित सेंट एंटनी के चर्च के वार्षिक उत्सव में भाग लेने के लिए सभी सुविधाएं दिया करती थी। हालांकि, कुछ कारणों का हवाला देते हुए श्रीलंका सरकार ने इस साल भक्तों को उत्सव में भाग लेने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि श्रीलंकाई सरकार द्वारा भागीदारी से इनकार करने की खबर से मछुआरों में मायूसी है। समुदाय आध्यात्मिक कारणों से कच्चातीवु स्थित सेंट एंटनी के चर्च से गहराई से जुड़ा हुआ है, इसलिए स्टालिन ने विदेश मंत्री से श्रीलंका सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उठाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि विदेश मंत्री के हस्तक्षेप से दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों में सुधार होगा। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵