back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायसेन में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बनाया गिफ्ट बॉक्स

भोपाल, 4 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के समूहों में जुड़ी महिला सदस्य सशक्त बनने के साथ ही परिवार के आर्थिक विकास में भी सहभागी बन रही हैं। रायसेन जिले के स्व- सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने दीपावली के मौके पर खास गिफ्ट बॉक्स बनाया है। इस गिफ्ट बॉक्स में पूजा और अन्य सामान्य महिलाओं ने ही बनाई है। इस बॉक्स में 25 तरह की सामग्री है। रायसेन जिले के भोजपुर संकुल स्तरीय संगठन के सहयोग से स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बड़ी संख्या में दीपावली गिफ्ट बॉक्स तैयार किए गए हैं। कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे को समूह की महिलाओं द्वारा दीपावली गिफ्ट बॉक्स प्रदान किया गया तथा गतिविधियों के संबंध में अवगत कराया गया। स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि इन गिफ्ट बॉक्स में गोबर से निर्मित सामग्री कण्डे, दीपक आदि विशिष्ट पंचगव्य सामग्री से बनाए गए हैं। साथ ही बॉक्स में करीब 25 तरह की सामग्री है जिसमें धूपबत्ती, अगरबत्ती, लक्ष्मी पूजा हेतु मिट्टी से निर्मित मूर्ति, पूजा के लिए झाड़ू, नारियल, पूजा सुपारी, जनेऊ, पंचमेवा, लाल कपड़ा, इत्र, हवन सामग्री, हल्दी, कुमकुम, अक्षत, रुई बत्ती, रंगोली के रंग, मूर्ति आसन, पूजा हेतु दीपक, घी, माला, प्रसाद, शुभ-लाभ सामग्री शामिल हैं। ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा वर्ष 2012 से प्रदेश में ग्रामीण गरीब परिवारों की महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण के लिये स्व-सहायता समूह बनाकर उनके संस्थागत विकास तथा आजीविका के संवहनीय अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। मिशन द्वारा प्रदेश में अब-तक 45 हजार 135 ग्रामों में तीन लाख 36 हजार 521 स्व-सहायता समूहों का गठन किया गया है। इन समूहों से 38 लाख 31 हजार परिवारों को जोड़ा जा चुका है। –आईएएनएस एसएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵