back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र में गौशाला की मॉनीटरिंग हो : कमल नाथ

भोपाल, 31 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी गौशाला में गायों की मौत को पीड़ादायक बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने राज्य में संचालित गौशालाओं की मॉनिटरिंग की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने एक बयान जारी कर कहा, भोपाल के बैरसिया में एक भाजपा नेत्री द्वारा संचालित गौ सेवा भारती नाम की गौशाला में गायों के शव मिलने की तस्वीरें बेहद पीड़ादायक व दर्दनाक हैं, यह झकझोर देने वाली है, इसमें से कई शव तो गड्ढों में सड़े हुए पाए गये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के काल में गौवंश की सुरक्षा, संरक्षण, संवर्धन व उनके भरण-पोषण के लिये कई उल्लेखनीय कदम उठाये थे, प्रदेश में प्रारंभिक चरण में एक हजार आधुनिक गौशालाओं का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया था, चारे की राशि को भी बढ़ाया था, सड़कों पर दुर्घटना का शिकार हो रही गौमाता की सुरक्षा को लेकर भी कदम उठाए थे, लेकिन अफसोस है कि जो खुद को सबसे बड़ा धर्मप्रेमी बताते हैं, जो खुद को बड़ा गौभक्त बताते हैं, उनकी सरकार में गौमाता की आज यह स्थिति है। गौ कैबिनेट बनाने की बात करते हैं, उनकी सरकार में प्रदेश भर में गौमाता प्रतिदिन अकाल मृत्यु का शिकार हो रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्पष्ट करे कि प्रदेश के किस-किस जिले में कुल कितनी गौशालाएं संचालित हो रही हैं, कौन-कौन संस्था इसे संचालित कर रही है, कितना गौवंश इन गौशालाओं में है, उन्हें इसके लिये कुल कितना अनुदान सरकार की तरफ से प्रतिवर्ष दिया जा रहा है, इन गौशालाओं को लेकर सरकार के क्या इंतजाम हैं। पूर्व मुख्यमंत्री की मांग है कि प्रदेश भर में गौशालाओं को दी जा रही अनुदान की राशि की भी जांच हो, गौशालाओं की मॉनिटरिंग की व्यवस्था हो, गायों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण हो, उनके भरण पोषण व भूसे-चारे की गौशालाओं में पूर्ण व्यवस्था हो, ताकि भूख से किसी भी गाय की मौत न हो। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵