back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vinayaka Chaturthi Mantra: विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के मंत्रों का करें जाप, सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी

विनायक चतुर्थी के दिन गणेश भगवान को प्रसन्न करने के लिए उनकी भाव मन से पूजा और मंत्रों का जाप करना चाहिए।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।11 May 2024। गणेश भगवान को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। कहते हैं भगवान भक्त के सारे विघ्न हर लेते हैं। विनायक चतुर्थी के दिन आप भगवान की कृपा पाने के लिए उनकी श्रद्धा भाव से पूजा पाठ करते हुए उनके मंत्रों का भी जाप करें। ऐसा करने से भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं। और आपको मनचाहा फल की प्राप्ति होती है।

विनायक चतुर्थी का महत्व

विनायक चतुर्थी का दिन भगवान गणेश की आराधना के लिए समर्पित है। इस दिन गणेश जी की श्रद्धापूर्वक पूजा करने से व्यक्ति को सभी प्रकार की बाधाओं से मुक्ति मिलती है। वहीं, इस दिन भगवान को दूर्वा, शमी के पत्ते,गेंदा के फूल और हल्दी की गांठ चढ़ाने का एक अलग महत्व है। गणेश जी का दूर्वा अत्यंत प्रिय है। ऐसा करने से आपको गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त होता

पुजा विधि

आप सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। एक लकड़ी की चौकी पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें। गाय के घी का दीया जलाएं, माला और दूर्वा घास अर्पित करें। इस शुभ दिन पर विशेष प्रसाद चढ़ाने का विधान है, जो बूंदी का लड्डू या फिर मोदक होता है। गणेश चालीसा का पाठ करें और भगवान गणेश के मंत्रों का जाप करें। विधि अनुसार आरती करें। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद अपना व्रत खोलें। इस दिन सात्विक भोजन का ही उपयोग करें।

इन मंत्रों का करें जाप

ॐ वक्रतुण्डैक दंष्ट्राय क्लीं ह्रीं श्रीं गं गणपते वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा’

ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरु गणेश।

ग्लौम गणपति, ऋद्धि पति, सिद्धि पति. करो दूर क्लेश ।।

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गण्पत्ये वर वरदे नमः

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात”

गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।

नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।।

धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।

गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।’

ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतये।

वर्वर्द सर्वजन्म में वषमान्य नम:।।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵