back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोकगायक उस्ताद अनवर खां पद्मश्री से सम्मानित, कहा: आने वाली पीढ़ी को भी इस सम्मान को रखना होगा बरकरार

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। राजस्थान जैसलमेर के लोकगायक उस्ताद अनवर खां मांगणियार को सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री पुरुस्कार से सम्मानित किया। अपने लोककला को देश विदेशों में पहचान दिला चुके अनवर ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, मेरे बुजर्गों की ही दुआ थी, जो मुझे यह सम्मान मिला। दरअसल जैसलमेर जिले के छोटे से गांव बहिया में लोक गायक रोजड़ खान के घर जन्मे अनवर के दादा भी लोक गायक रह चुके हैं। विरासत में मिले इस हुनर को वह अब भी जिंदा रखे हुए हैं । उन्हें उम्मीद है कि इसी तरह से उनकी आने वाली पीढ़ी दर पीढ़ी यह परंपरा चलती रहेगी। अनवर तमाम बड़ी बड़ी हस्तियों के साथ मंच साझा कर चुके हैं। पद्मश्री से सम्मानित होने के बाद उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, मेरा इतना सम्मान हुआ, हमारी आगे की पीढ़ियों को भी इस सम्मान को बरकरार रखना होगा। भारत सरकार का शुक्रिया करता हूं कि मुझे इस कला और संगीत के लिए सम्मान दिया। उन्होंने कहा, हमारे देश के अन्य गीतकार भी इसी तरह सम्मानित होने चाहिए, ताकि भारत की सांस्कृतिक विरासत बनी रहे। मुझे बहुत खुशी है कि मेरा जन्म एक कलाकार परिवार में हुआ, मेरे दादा, पर दादा पारम्परिक गीत गाते हुए आए हैं और हम भी इसी तरह गाते रहेंगे। उन्होंने कहा, उस वक्त जो राग, ताल और गीत तैयार किया गया, कई पीढ़ियों से इन्हें सजाया गया है। हम इस गीत की परम्परा को आगे बढाते रहेंगे। हर गीत के पीछे एक इतिहास और कहानी होती है। इसलिए हम पुरानी चीजों को जिंदा रखते हुए बिना किसी बदलाव के उन्ही शब्दों और वेशभूषा का इस्तेमाल कर गाते रहेंगे। उन्होंने बताया, हमने इस संगीत की साधना की और आज मेरे बुजुर्गों की मेहरबानी है, जो यह पुरुस्कार मुझे मिला है। अनवर खां 50वर्षों से अधिक समय से गा रहें हैं। उनके मुताबिक, उनके परिवार में जन्म लिया हुआ बच्चा भी सुर में रोता है। उन्होंने बताया कि, बचपन से माता -पिता को सुना, उनसे सीखा और ध्यान लगाकर यह भी जाना कि कब कौन सा गीत गाया जाएगा। इसके अलावा ताल और राग को भी सही पकड़ना होता है। इसलिए कहीं बाहर सीखने नहीं जाना पड़ा क्योंकि आपके घर का संगीत रहा। बाकी अपनी लग्न और महनत के साथ इन्हें सीखना और गाना होता है। दरअसल अनवर खां को राजस्थानी और सूफी गायिकी की भी मिसाल कायम है। अपने गीत और अपनी बुलंद आवाज को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने मे उनका एक अहम योगदान रहा है। 50 से अधिक देशों में अनवर अपनी लोक कला का प्रदर्शन करके देश के लिए मिसाल बन चुके हैं। यही कारण है कि उनकी इस कामयाबी और इसी उपलब्धि के लिए भारत सरकार ने अनवर खां को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। अनवर खां अपने लोक गीत संगीत की परम्परा को हमेशा जिंदा रखना चाहते हैं। मारवाड़ी, राजस्थानी, हिन्दी, उर्दू, पंजाबी, सिन्धी भाषाओं में लोक संगीत को नई ऊंचाइयों पर शिखर पर पहुंचाना उनका एक सपना है। –आईएएनएस एमएसके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

जानवरों की तरह व्यवहार मत कीजिए’, ग्वालियर में कैलाश खेर का कॉन्सर्ट बीच में रुका, बेकाबू भीड़ बनी वजह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शहर के मेला मैदान में आयोजित मशहूर गायक कैलाश खेर का म्यूजिक कॉन्सर्ट उस वक्त हंगामे की भेंट चढ़ गया, जब...
spot_img

Latest Stories

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵