back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़वानी में इंसान बना हैवान, 16 बकरे-बकरियों को मौत के घाट उतारा

बड़वानी 28 सितंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में एक युवक पत्नी के मायके जाने पर हैवान बन गया और उसने 16 बकरे और बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार राजपुर थाने के मोरानी गांव में दुर्गेश नाम के युवक की पत्नी मायके चली गई, उसने पहले अपने परिजनों से लड़ाई झगड़ा किया, उसके बाद वह बकरे-बकरियों पर टूट पड़ा। पड़ोसियों से भी लड़ा। जब उसे कोई सामने नजर नहीं आया तो उसने धारदार हथियार से बकरा-बकरियों को मौत के घाट उतारना शुरु कर दिया। उसने कुल 16 बकरे बकरियों को मौत के घाट उतारा। उसके बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी, उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। राजपुर थाने के प्रभारी विजय वर्मा ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि आरोपी दुर्गेश के खिलाफ धारा 452, 294, 429, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया और उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵