back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ग्वालियर में राजा मिहिर भोज की जाति पर उपजे विवाद पर साक्ष्य मांगे गए

ग्वालियर, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल इलाके में राजा मिहिर भोज की जाति को लेकर गहराए विवाद के लिए उच्च न्यायालय ग्वालियर की खंडपीठ के निर्देश पर संभागायुक्त आशीष सक्सेना की अध्यक्षता में एक समिति बनाई है, जिसने आमजनों से राजा मिहिर भोज की जाति के संदर्भ में साक्ष्य मांगे गए हैं। ज्ञात हो कि ग्वालियर और मुरैना में स्थापित सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के निचले हिस्से में लगी शिला पट्टिका में गुर्जर जाति का उल्लेख है। इसी बात को लेकर दो वर्गों में विवाद हो गया। मुरैना में तो दोनों वर्गों में संघर्ष तक की स्थिति बनी, उपद्रवियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की । ग्वालियर के चिरवाई नाके पर स्थापित सम्राट मिहिर भोज आशीष सक्सेना की अध्यक्षता में एक जाँच कमेटी गठित की गई है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति, समाज या समुदाय यदि सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के संबंध में कोई साक्ष्य, प्रमाण या ऐतिहासिक दस्तावेज प्रस्तुत करना चाहता हो तो वह कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक-209 स्थित अनुविभागीय दंडाधिकारी लश्कर अनिल बनबारिया के कार्यालय में चार अक्टूबर को सायंकाल पांच बजे तक उपलब्ध करा सकता है। ज्ञात हो कि मुरैना में भी सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा लगी है। इस प्रतिमा के निचले हिस्से में शिला पट्टिका में सम्राट की जाति गुर्जर बताई गई है। इसके बाद से विवाद की स्थिति है। ग्वालियर में भी तनाव बढ़ने पर चिरवाई नाका स्थित प्रतिमा की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। –आईएएनएस एसएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पैपराजी पर फिर गुस्सा हुईं जया बच्चन, करण जौहर का रिएक्शन हुआ वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई में आयोजित एक हॉनर अवॉर्ड नाइट के दौरान दिग्गज अदाकारा जया बच्चन एक बार फिर अपने स्पष्ट और बेबाक स्वभाव...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...