back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीटीईटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET Registration 2021) के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। इसके लिए आवेदक https://ctet.nic.in पर जाकर अपने आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक चलेगी, जबकि फीस जमा करने की लास्ट डेट 20 अक्टूबर है।

ऐसा पहली बार है, जब सीटीईटी परीक्षा ऑनलाइन आयोजित होगी। कोरोना संक्रमण के कारण बोर्ड ने इस बार ऑनलाइन पेपर लेने का फैसला लिया है। यह एक्जाम पूरे देश में 20 भाषाओं में किया जाएगा। 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच सीबीएसई, सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) के जरिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET Registration 2021) का आयोजन करेगा। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद परीक्षा की सटीक सूचना एडमिट कार्ड में दी जाएगी।

सीटीईटी (CTET Registration 2021) के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक आवेदक बोर्ड की वेबसाइट से जाकर इन्फॉर्मेशन बुलेटिन डाउनलोड कर इसे अच्छे से पढ़ लें। इस बुलेटिन में टेस्ट, सिलेबस, भाषा, शैक्षिणिक योग्यता, टेस्ट फीस संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध हैं।

बता दें कि CBSE हर साल 2 बार सीटीईटी परीक्षा (CTET Registration 2021) आयोजित करता है। पहली परीक्षा जुलाई में जबकि दूसरी दिसंबर में आयोजित होती है। सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक की शिक्षक भर्ती के लिए पात्र होते हैं, जबकि पेपर -2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक की शिक्षक भर्ती के पात्र माने जाते हैं।

इस पेपर (CTET Registration 2021) को पास करने वाले आवेदक देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में टीचरों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले सीबीएसई सीटीईटी की वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं

  • होम पेज पर दिए गए सीबीएसई सीटीईटी 2021 लिंक पर क्लिक करें

  • पहले से रजिस्टर्ड हैं तो लॉगिन करें, अन्यथा नया रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन करें

  • फॉर्म भरें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें

  • फीस का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें

  • आवेदन जमा होने के बाद प्रिंट आउट निकाल लें

कितनी है आवेदन फीस

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग (CTET Registration 2021) के आवेदकों को एक पेपर के लिए 1000 रुपए और पेपर 1 और 2 दोनों के लिए 1200 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं एससी-एसटी उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 500 रुपए और दोनों पेपर के लिए 600 रुपए का भुगतान करना होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...