back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फडणवीस ने दाऊद के गुर्गो के साथ नवाब मलिक के जमीन सौदे का किया खुलासा

मुंबई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने दिवाली के बाद किए जाने वाले बड़े खुलासे के अपने वादे को पूरा करते हुए मंगलवार को चौंकाने वाला खुलासा किया कि कैसे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मंत्री नवाब मलिक ने कथित तौर पर भगोड़े माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम कास्कर के दो गुर्गों के साथ औने-पौने दामों पर जमीन सौदा किया। 16 साल पुराने सौदे के दस्तावेज मीडिया के सामने जारी करते हुए फडणवीस ने कहा कि मलिक से जुड़ी एक कंपनी सॉलिडस इनवेस्टमेंट प्रा. लिमिटेड (एसआईपीएल) ने कुर्ला में एम. सलीम इशाक पटेल और सरदार शाहवली खान के साथ जमीन का लेन-देन पूरा किया, जो दाऊद के करीबी सहयोगी थे। बाद में एक अपराधी को मार्च 1993 के मुंबई सीरियल बम विस्फोटों में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। एक सक्षम राज्य या केंद्रीय प्राधिकरण से जांच की मांग करते हुए, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि कुर्ला में एलबीएस मार्ग पर कई करोड़ रुपये की प्रमुख भूमि मलिक से जुड़ी एसआईपीएल द्वारा खरीदी गई थी, जिस पर उनके बेटे फराज मलिक ने हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह करोड़ो की जमीन मुश्किल से 30 लाख रुपये में खरीदी गई थी। देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि सलीम पटेल ही अंडरवल्र्ड डॉन और 1993 मुंबई ब्लास्ट के प्रमुख साजिशकर्ता दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर का ड्राइवर, बॉडीगार्ड और फ्रंटमैन था और उसके पास पावर ऑफ अटॉर्नी (पीओए) भी है। भाजपा नेता ने आगे कहा, तो फिर मलिक को ऐसे व्यक्तियों के साथ व्यापार सौदा करने की क्या आवश्यकता थी, जिन्होंने मुंबई के लोगों की जान ली? आरोपों पर एक त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए मलिक ने एक चुनौती के तौर पर ट्वीट करते हुए कहा, आ रहा हूं मैं। फडणवीस ने घोषणा की कि यह लेनदेन और इसी तरह के चार अन्य सौदे, साबित करते हैं कि मलिक के अंडरवल्र्ड और राष्ट्र-विरोधी तत्वों से संबंध हैं। उन्होंने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार को दस्तावेज सौंपने का वादा करते हुए उपयुक्त राज्य या केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच की मांग की। –आईएएनएस एकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵