back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार के सारण से गैंगरेप और हत्या का आरोपी गिरफ्तार

पटना, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार के सारण जिले से एक महिला रेलवे कर्मचारी के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान धीरज कुमार के रूप में हुई है। सुनैना देवी (30) नाम की पीड़िता से उसके अवैध संबंध थे। पीड़िता सोनपुर कस्बे के रेलवे कॉलोनी में रह रही थी और अनुकंपा के आधार पर पति की मौत के बाद उसे नौकरी मिली थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी पीड़िता की कार ले गया था और हर महीने उसका वेतन भी लेता था। अपने कबूलनामे में आरोपी ने बताया कि उसने पीड़िता के फ्लैट में अपने तीन और दोस्तों को आमंत्रित किया था। उन्होंने इस साल सितंबर के दूसरे सप्ताह में सुनैना के साथ गैंगरेप किया और बाद में शराब का सेवन किया। जिसके बाद सुनैना धीरज से नाराज हो गई। सारण जिले के अतिरिक्त एसपी अंजनी कुमार ने कहा कि उसने धीरज से पैसे और कार की मांग की और गैंगरेप की घटना के बारे में पुलिस से शिकायत करने की धमकी भी दी थी। एएसपी ने कहा कि धीरज काफी दबाव में था, इसलिए उसने उसे मारने की साजिश रची थी। योजना के अनुसार, वह 18 सितंबर को वाराणसी गया और उसके तीन दोस्त सुनैना के फ्लैट में गए और कथित तौर पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान, पुलिस ने पीड़ित के कॉल विवरण को स्कैन किया और पाया कि धीरज को कई कॉल किए गए थे। जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया और सुनैना के गैंगरेप और हत्या की पूरी साजिश का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि हमने तीन अन्य आरोपियों की पहचान कर ली है। उन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...