back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र के मालवा-निमांड में 17 फीसदी बिजली की मांग बढ़ी

भोपाल, 25 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मालवा और निमाड़ इलाके में आम जिंदगी के साथ व्यापारिक गतिविधियों जोर पकड़ने लगी है, इस बात के संकेत उस इलाके में बिजली की मांग बढ़ने से मिल रहे है। यहां बीते साल के मुकाबले इस साल 17 फीसदी अधिक बिजली की मांग हेा रही है। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि घरेलू, कृषि, गैर घरेलू, औद्योगिक सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं की ओर से ज्यादा बिजली मांग बढ़ी है। तोमर ने बताया कि 23 फरवरी को बिजली की कुल 10 करोड़ 10 लाख यूनिट की आपूर्ति की गई है। सबसे ज्यादा आपूर्ति इंदौर जिले में एक करोड़ 49 लाख यूनिट की हुई। धार जिले में एक करोड़ 40 लाख यूनिट, उज्जैन जिले में एक करोड़ 16 लाख यूनिट की आपूर्ति हुई है। पिछले चैबीस घंटों के दौरान इंदौर राजस्व संभाग में कुल 5 करोड़ 62 लाख यूनिट और उज्जैन राजस्व संभाग में कुल 4 करोड़ 48 लाख यूनिट बिजली आपूर्ति हुई है। तोमर ने बताया कि इस वर्ष फरवरी के 23 दिनों में कुल 230 करोड़ 80 लाख यूनिट की आपूर्ति हुई है, वहीं गत वर्ष फरवरी के 23 दिनों में कुल 197 करोड़ 10 लाख यूनिट की आपूर्ति हुई थी। इस तरह 17 फीसदी बिजली आपूर्ति ज्यादा हुई है। –आईएएनएस एसएनपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵