back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएनबी के शेयर 13 प्रतिशत से अधिक लुढ़के

नयी दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। शुद्ध लाभ में आई भारी कमी के कारण पंजाब नेशनल बैंक को गुरुवार को भारी बिकवाली का दबाव झेलना पड़ा। बैंकके शेयरों में दोपहर 2.36 बजे 13.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट के मुताबिक बैंक के शेयरों के दाम नवंबर 2020 के बाद के निचले स्तर पर आ गये। इस साल अब तक बैंक के शेयर करीब 25 प्रतिशत लुढ़के हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक का एकल शुद्ध लाभ गत वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में वार्षिक आधार पर 66 प्रतिशत घटकर 201 करोड़ रुपये रह गया। बैंक ने वित्त वर्ष 21 की अंतिम तिमाही में 586 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया था। हालांकि, इस अवधि में ब्याज से बैंक की आमदनी पांच प्रतिशत बढ़कर 7,304 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 21 की चौथी तिमाही में बैंक को ब्याज से 6,957 करोड़ रुपये की आय हुई थी। –आईएएनएस एकेएस/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG Crisis: 35 दिन से पहले बुक नहीं कर पाएंगे LPG सिलेंडर, केवल इन लोगों को 25 दिन में मिलेगा सिलेंडर, सरकार ने बताया...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मीडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। मांग की अनुसार गैस की आपूर्ति...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵