back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देवेगौड़ा ने चुनावी नतीजों पर की पीएम मोदी की तारीफ, पर गठबंधन नहीं करेंगे

बेंगलुरु, 12 मार्च (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) प्रमुख एच.डी. देवेगौड़ा ने शनिवार को विधानसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की, लेकिन कहा कि उनकी पार्टी 2023 में कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए किसी भी राष्ट्रीय पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। देवेगौड़ा ने कहा, पीएम मोदी देश के कोने-कोने में भाजपा को सत्ता में लाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वह पूरे समर्पण के साथ चुनाव का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार राज्य में दो राष्ट्रीय दलों के खिलाफ लड़ेंगे, गठबंधन करने का कोई सवाल ही नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या राज्य में जल्द चुनाव की संभावना है, मौजूदा सरकार के बारे में उनकी क्या राय है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार राज्य में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक में राजनीति आसान नहीं है और इसकी तुलना अन्य राज्यों से नहीं की जा सकती। देवेगौड़ा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा का भी यही करना कहना है कि यहां किसी भी पार्टी के लिए जीत दर्ज करना आसान नहीं है। विधानसभा चुनाव के नतीजे पर देवेगौड़ा ने कहा, अब हर कोई नतीजों के बारे में जानता है। मुझे इसके बारे में कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है। हमें अपनी क्षेत्रीय पार्टी को बचाने पर ध्यान देना होगा। जद (एस) प्रमुख ने घोषणा की कि उनकी पार्टी 20 मार्च को बेंगलुरु में एक बड़ा सम्मेलन आयोजित करेगी। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस नेता सी.एम. इब्राहिम जद (एस) में शामिल हो रहे हैं, देवेगौड़ा ने कहा कि इब्राहिम ने इस मुद्दे पर अभी उनसे बात नहीं की है। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2025: महाराष्ट्र में MVA को बड़ा झटका! क्‍या कांग्रेस के बयान से बढ़ी ठाकरे-पवार की मुश्किल?

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है। दूसरे फेज में मतदान कल यानी 11 नवंबर को...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵