back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गौरव के कमेंट पर सोशल मीडिया में बवाल, फरहाना भट्ट को लेकर दिया बयान बना बवाल की वजह

Bigg Boss 19 ओपन माइक नाइट में गौरव खन्ना के कमेंट पर भड़के नेटिज़न्स। फरहाना भट्ट का किरदार खराब करने का आरोप लगाया।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिग बॉस 19 जैसे-जैसे अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो में विवाद और ड्रामा भी चरम पर पहुंचता जा रहा है। हालिया एपिसोड में हुई ‘ओपन माइक नाइट’ ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन तो किया, लेकिन इसी दौरान अभिनेता गौरव खन्ना के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया। सोशल मीडिया पर नेटिज़न्स ने गौरव पर फरहाना भट्ट के चरित्र को लेकर अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

बिग बॉस द्वारा आयोजित इस ओपन माइक नाइट में अमाल मलिक, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और मालती चाहर के साथ कॉमेडियन कुल्लू, सुमैरा शेख और गुरलीन पन्नू भी मौजूद थे। मंच पर सभी ने एक-दूसरे पर हल्के-फुल्के तंज कसे, लेकिन गौरव खन्ना का एक कथित मजाक भारी पड़ गया।

गौरव के बयान पर सुलगा इंटरनेट


रोस्ट सेशन के दौरान गौरव खन्ना ने फरहाना भट्ट को लेकर एक टिप्पणी करते हुए कहा,“वो चीज़ों को अलग नज़रिए से देखती है। वो चाहती है कि यहां जितने भी हम बैठे हैं, वो सबको यहां से भी जॉब ऑफर दे दे। स्टार्टिंग में अगर आपने शो देखा हो, तो हमारा एक बहुत ही फ्री दोस्त था-अभिषेक बजाज। उसको फरहाना ने एक माइंडब्लोइंग ऑफर दिया कि एक हफ्ते का बॉयफ्रेंड बनेगा क्या? लेकिन उस ऑफर के बाद ट्रांसफर हुआ बसीर अली को।”

गौरव का यह बयान जहां कुछ लोगों को मजाकिया लगा, वहीं बड़ी संख्या में दर्शकों ने इसे आपत्तिजनक करार दिया। सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणी फरहाना के कैरेक्टर को गलत तरीके से पेश करती है और सार्वजनिक मंच पर किसी महिला को इस तरह टारगेट करना ठीक नहीं है।

https://twitter.com/19hajjar/status/1996257450417406368

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग तेज


ट्विटर (एक्स), इंस्टाग्राम और फेसबुक पर #BB19, #FarhanaBhatt और #GauravKhanna ट्रेंड करने लगे। कई यूज़र्स ने फरहाना के समर्थन में पोस्ट करते हुए लिखा कि मजाक के नाम पर किसी की निजी छवि पर सवाल उठाना गलत है। वहीं कुछ दर्शकों का मानना है कि यह एक रोस्ट सेशन था और इसे उसी नजरिए से देखा जाना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

खामेनेई की मौत पर दुख जताने के बाद खूब ट्रोल हुई थी बिग बॉस फेम फरहाना भट्ट, अब जाकर तोड़ी अपनी चुप्पी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस में मजबूत प्रतिभागी बनकर उभऱी फरहाना भट्ट इस दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल, ईरान...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵