back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देशभर में सीटीईटी परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट हुए शुरू

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। सीबीएसई बोर्ड ने सीटीईटी परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट की सुविधा शुरू की है। इसके लिए मॉक टेस्ट का लिंक एक्टिवेट किया गया है। सीबीएसई ने सीटीईटी की इन परीक्षाओं के लिए देश भर में 356 प्रैक्टिस सेंटर्स की लिस्ट जारी की है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीटीईटी परीक्षा के पैटर्न को भली भांति समझ सकें। उम्मीदवार सीटीईटी की वेबसाइट पर भी जाकर ऑनलाइन यह टेस्ट दे सकते हैं। सीटीईटी की परीक्षा पहली बार कंप्यूटर बेस्ड मोड यानी सीबीटी मोड में हो रही है। गौरतलब है कि सीबीएसई द्वारा ली जाने वाली सीटीईटी परीक्षा में एनईपी के अनुसार बदलाव होगा। इस साल का सीटीईटी पेपर उम्मीदवार की समस्या समाधान, संकल्पनात्मक समझ, तर्क और तर्क क्षमता पर केंद्रित होगा। सीटीईटी परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीबीएसई सीटीईटी देश भर के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। देशभर से लाखों उम्मीदवार इस टेस्ट के लिए अपना पंजीकरण करेंगे। सीबीएसई के मुताबिक सीटीईटी परीक्षा की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच इसकी परीक्षा होगी। यह परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। सीटीईटी परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक छात्र 19 अक्टूबर तक अपना पंजीकरण कराने सकते हैं। पंजीकरण की यह प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू हो चुकी है। पंजीकरण की अंतिम तारीख के बाद भी 20 अक्टूबर तक छात्र परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। सीबीएसई द्वारा सीटीईटी परीक्षा में दो प्रकार की परीक्षा आयोजित की जाती हैं। एक परीक्षा ऐसे उम्मीदवारों के लिए है जो प्राथमिक कक्षाओं यानी कक्षा एक से लेकर 5वीं तक की कक्षा में शिक्षक बनना चाहते हैं। ऐसे सभी छात्र उन्हें पहली परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं इसी कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं में अध्यापन के इच्छुक छात्र सीटीईटी की दूसरी परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं कोई उम्मीदवार चाहें तो वह दोनों परीक्षा में ही शामिल हो सकते हैं। –आईएएनएस जीसीबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵