back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली : उत्तरी निगम- कब्रिस्तान की जारी होंगी डिजिटल पर्चियां

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने श्मशान घाटों और कब्रिस्तानों में जगह की वास्तविक उपलब्धता व डिजिटल पर्चियों के लिए एक ऑनलाइन एप्लिकेशन विकसित की है। इसके साथ ही इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिकों को डिजिटल श्मशान पर्चियां भी मिल सकेंगी। उत्तरी निगम के अधिकार क्षेत्र में कुल 12 शमशान घाट और कब्रिस्तान आते हैं। इनमें निगम बोध घाट, इंदर पुरी, पंचकुइयां रोड, संतनगर, बेरी वाला बाग, वजीरपुर जेजे कॉलोनी, पश्चिम विहार श्मशान घाट, हैदर पुर श्मशान घाट, रोहिणी सेक्टर-26 श्मशान घाट, मंगोल पुरी श्मशान घाट, मंगोल पुरी कब्रिस्तान और मंगोल पुरी दफन मैदान शामिल हैं। उत्तरी निगम महापौर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि, नागरिक उत्तरी दिल्ली नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले श्मशान घाटों, कब्रिस्तानों में जगह की वास्तविक उपलब्धता देख सकते हैं, इसके साथ ही इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिकों को डिजिटल श्मशान पर्चियां भी उपलब्ध होंगी। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। नागरिकों की सुविधा के लिए निगम द्वारा कई सेवाओं को ऑनलाइन बनाया गया है। वहीं यह ऑनलाइन सेवा नागरिकों को निगम सेवाएं सरल तरीके से उपलब्ध करवाने में मदद करेंगी। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵