back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ग्लोइंग और जवां स्किन का राज: सही क्रम में करें स्किनकेयर, मिनटों में दिखेगा फर्क

सही क्रम और उम्र के हिसाब से स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल त्वचा को हेल्दी, ग्लोइंग और जवां बनाए रखता है,गलत कॉम्बिनेशन या ऑर्डर में प्रोडक्ट लगाने से स्किन डल और बेजान नजर आने लगती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप रोजाना स्किनकेयर रूटीन फॉलो करती हैं, फिर भी चेहरा कुछ घंटों में डल और बेजान नजर आने लगता है, तो वजह आपकी स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का गलत क्रम हो सकता है। सही उम्र और सही ऑर्डर में प्रोडक्ट लगाने से ही स्किन हेल्दी, ग्लोइंग और लंबे समय तक यंग बनी रहती है।

स्किनकेयर रूटीन की बेसिक नींव

स्किनकेयर की शुरुआत हमेशा चेहरे की सफाई से होती है। सबसे पहले मेकअप रिमूव करें, फिर क्लींजर से चेहरा धोएं। दाग-धब्बों या स्किन ट्रीटमेंट के लिए सीरम लगाएं। दिन के समय सनस्क्रीन और रात में मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

कब शुरू करें स्किनकेयर की देखभाल

विशेषज्ञों के मुताबिक, स्किनकेयर की शुरुआत बचपन से ही की जानी चाहिए। बच्चों को सुबह उठने और रात में सोने से पहले चेहरा धोने की आदत डालनी चाहिए। वहीं, युवाओं को अपनी उम्र और स्किन टाइप के अनुसार प्रोडक्ट्स चुनने चाहिए।

मॉर्निंग स्किनकेयर का सही क्रम

क्लींजर

टोनर

सीरम

मॉइश्चराइजर

एसपीएफ (सनस्क्रीन)

नाइट स्किनकेयर रूटीन इस तरह रखें

ऑयल क्लींजर

सेकंड क्लींजर

टोनर

सीरम

मॉइश्चराइजर

फेस ऑयल

इन प्रोडक्ट्स को साथ न करें इस्तेमाल

रेटिनॉल + विटामिन सी दोनों को एक साथ न लगाएं। विटामिन सी सुबह और रेटिनॉल रात में इस्तेमाल करें।

रेटिनॉल + सैलिसिलिक एसिड एक रात रेटिनॉल और अगली रात सैलिसिलिक एसिड लगाएं।

सैलिसिलिक एसिड + बेंजोयल पेरोक्साइड दोनों एक साथ लगाने से स्किन ड्राई और इरिटेट हो सकती है।

हाइड्रेटिंग शीट मास्क और सीरम कब लगाएं

एक्सफोलिएशन के बाद शाम को टोनर और सीरम लगाने के बाद हाइड्रेटिंग शीट मास्क लगाएं। 15-20 मिनट तक रखकर हल्की मसाज करें। इससे चेहरा तुरंत ग्लो करने लगेगा।

क्लींजिंग और टोनिंग के तुरंत बाद लाइटवेट सीरम की एक पतली लेयर लगाना सबसे बेहतर माना जाता है।

स्किनकेयर रूटीन सिर्फ प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं, बल्कि सही क्रम और सही समय पर उन्हें लगाने की कला है। सही ढंग से किया गया स्किनकेयर आपकी त्वचा को प्राकृतिक निखार, हेल्दी ग्लो और जवां लुक दे सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...