back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली महिला आयोग का परिवहन विभाग को नोटिस, सेक्स शब्द वाले वाहन पंजीकरण संख्या में बदलाव करने की मांग

नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली महिला आयोग ने शनिवार को परिवहन विभाग को नोटिस जारी कर एक वाहन पंजीकरण संख्या में बदलाव करने मांग की जिसमें सेक्स शब्द का उपयोग किया गया है। आयोग को इस मामले में एक लड़की से हाल ही में शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें पीड़ित युवती ने सूचित किया कि हाल ही में उसने ने एक नई स्कूटी खरीदी और उसके वाहन पंजीकरण संख्या पर एक आवंटन श्रृंखला प्राप्त हुई जिसमें सेक्स शब्द था। आयोग के मुताबिक, लड़की ने बताया है कि, आवंटन श्रृंखला पंजीकरण संख्या जिसमें सेक्स शब्द शामिल है। इसके कारण उसे गंभीर उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है और स्थानीय लोग उसे ताना मारते हैं। जिसकी वजह उसे कहीं आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए परिवहन विभाग को नोटिस जारी कर स्कूटी के वाहन पंजीकरण नंबर में तत्काल बदलाव की मांग की है। आयोग द्वारा परिवहन विभाग को इस श्रृंखला में पंजीकृत वाहनों की कुल संख्या प्रस्तुत करने एवं साथ ही विभाग को प्राप्त ऐसी सभी शिकायतों का विवरण भी देने को कहा गया है। साथ ही आयोग ने परिवहन विभाग से 4 दिन के भीतर मामले में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट जारी करने को कहा है। डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने नोटिस जारी करते हुए कहा, मैंने परिवहन विभाग को सेक्स शब्द वाले इस आवंटन श्रृंखला में पंजीकृत वाहनों की कुल संख्या सूचित करने को कहा है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे समाज में आज भी कुछ ऐसे लोग रहते हैं जो ऐसी सोच रखते हैं और लड़कियों को तंग करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। मुझे इस बात का गहरा खेद है कि लड़की को इतनी प्रताड़ना झेलनी पड़ी और मैंने इस मामले को सुलझाने के लिए परिवहन विभाग को 4 दिन का समय दिया है ताकि लड़की को और तकलीफ न हो। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...