back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली का एक्यूआई खराब श्रेणी में पहुंचा

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब से खराब श्रेणी में पहुंच गया है। बुधवार सुबह यह 235 पर था और पीएम 2.5 और पीएम 10 प्रदूषकों का स्तर क्रमश: 101 और 179 दर्ज किया गया था। दिल्ली-एनसीटी पर हवा की गुणवत्ता में सुधार और 8 दिसंबर को खराब से मध्यम श्रेणी में रहने की संभावना है। 9 और 10 दिसंबर को हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुमान के अनुसार, 13 दिसंबर तक खराब श्रेणी में रहने और 14 और 15 को मामूली रूप से खराब होने की संभावना है। मंगलवार तक दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी के निचले पर था। इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आद्र्रता 93 फीसदी दर्ज की गई। आईएमडी के मंगलवार के पूवार्नुमान के अनुसार, अगले 4-5 दिनों के दौरान दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। देश के मध्य और पूर्वी हिस्से में भी न्यूनतम तापमान में इसी तरह की गिरावट की संभावना है। –आईएएनएस एमएसबी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵