back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अर्जेंटीना ने पाकिस्तान से 12 जेएफ-17 थंडर फाइटर जेट खरीदने की योजना बनाई

नई दिल्ली, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। अर्जेंटीना ने पाकिस्तान से 12 जेएफ-17 थंडर फाइटर जेट खरीदने की योजना बनाई है। इसकी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स ने दी। जियो टीवी ने बताया कि एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अर्जेंटीना ने आधिकारिक तौर पर 2022 के मसौदा बजट में पाकिस्तान से 12 पीएसी जेएफ-17 ए ब्लॉक 3 लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए 66.4 करोड़ डॉलर की धनराशि शामिल की है। समाचार रिपोर्ट में कहा गया है कि बजट देश की संसद में पेश किया गया है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि सौदे को अंतिम रूप दे दिया गया है क्योंकि अर्जेंटीना ने अभी तक बिक्री समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, लेकिन यह पाकिस्तान से लड़ाकू विमान खरीदने की देश की मंशा को दर्शाता है। अर्जेंटीना ने पिछले कुछ वर्षों में दुनिया के कुछ अन्य देशों से जेट खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन धन की कमी या ब्रिटिश आपत्तियों के कारण हमेशा संभव नहीं हो सका। हाल ही में पिछले साल ब्रिटेन ने अर्जेंटीना को दक्षिण कोरियाई लड़ाकू विमानों की बिक्री पर रोक लगा दी थी। अर्जेंटीना के रक्षा मंत्री ने ट्विटर पर माल्विनास अर्जेंटीनास पोस्ट करने से पहले इस कदम को ब्रिटिश इम्पीरियल प्राइड के रूप में वर्णित किया। यूके डिफेंस जर्नल के अनुसार, जेएफ-17 थंडर पाकिस्तान एयरोनॉटिकल कॉम्प्लेक्स और चीन के चेंगदू एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन द्वारा संयुक्त रूप से विकसित सिंगल इंजन वाला कई भूमिकाएं निभाने वाला लड़ाकू विमान है। बिल्डरों का कहना है कि जेएफ-17 को इंटरसेप्शन, ग्राउंड अटैक, एंटी-शिप और हवाई टोही सहित कई भूमिकाओं के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जेएफ-17 एयरफ्रेम के आधे से ज्यादा, इसके फ्रंट फ्यूजलेज, विंग्स और वर्टिकल स्टेबलाइजर सहित, पाकिस्तान में उत्पादित होते हैं, जबकि चीन में 42 प्रतिशत का उत्पादन होता है, जिसमें अंतिम असेंबली पाकिस्तान में होती है। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...