back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तमिलनाडु कॉलेज में आइसोलेट कोयंबटूर के 40 छात्रों का कोविड टेस्ट निगेटिव

चेन्नई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक निजी कॉलेज के छात्र, जिन्हें कोविड-19 के लक्षणों के बाद आइसोलेट किया गया था, उनकी आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिजियोथेरेपी कॉलेज के कुल 40 छात्रों ने कोविड जैसे लक्षणों की शिकायत की थी और उन्हें कॉलेज के छात्रावास में आइसोलेट वार्ड में रखा गया था। कॉलेज ने 22 और 23 अप्रैल को एक सेमिनार आयोजित किया था, जिसमें कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल के छात्रों ने भाग लिया था। लगभग 3,000 छात्र थे और सेमिनार में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले इन 40 छात्रों में बुखार, गले में इंफेक्शन, शरीर में दर्द और इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण दिखाई दिए, जिसके बाद उन्हें आइसोलेट कर दिया गया। कोयंबटूर के स्वास्थ्य अधिकारियों ने निजी कॉलेज के 60 छात्रों, संकाय सदस्यों, रसोइयों और अन्य कर्मचारियों सहित 83 लोगों के नमूने लिए थे। कोयंबटूर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने तब राहत की सांस ली, जब उन्होंने पाया कि कोविड के लिए टेस्ट किए गए सभी नमूने निगेटिव पाए गए। छात्रावास के आइसोलेशन वार्ड में छात्रों का इलाज कर रहे निजी अस्पताल के डॉक्टरों सहित कोयंबटूर के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि सेमिनार के दिनों में छात्रों के गले में दर्द और बुखार का कारण बर्फ मिला पानी पीना और आइसक्रीम अधिक खाना हो सकता है। हालांकि, टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव होने के बावजूद कॉलेज प्रशासन ने सभी 40 छात्रों को शनिवार तक आइसोलेशन में रखा है। –आईएएनएस एचके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

हापुड़ के VIP कॉलेज में हड़कंप! प्रिंसिपल ने छात्रा को दी मौत की धमकी, वायरल वीडियो पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद से सामने आया है।...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵