back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चांदी के दाम में बड़ा उछाल, सोना भी नहीं पीछे, Robert Kiyosaki की बात होती दिख रही है सच

सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी जारी है। MCX पर चांदी 2.14 लाख रुपये और सोना 1.35 लाख रुपये के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साल 2025 के आखिरी महीने में सोना और चांदी दोनों ने निवेशकों को चौंका दिया है। कीमती धातुओं की कीमतें रोज नए रिकॉर्ड बना रही हैं। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी ने ऐसा उछाल दिखाया, जिसने पूरे बाजार का ध्यान खींच लिया। खुलते ही चांदी की कीमत में 6000 रुपये से ज्यादा की तेजी आई और यह 2,14,471 रुपये प्रति किलो के नए लाइफटाइम हाई पर पहुंच गई। वहीं सोना भी पीछे नहीं रहा और जोरदार छलांग लगाते हुए नए शिखर पर जा पहुंचा।

रुकने का नाम नहीं ले रही चांदी

इस पूरे साल सोना और चांदी दोनों में मजबूती देखने को मिली है, लेकिन चांदी की रफ्तार सबसे ज्यादा चौंकाने वाली रही है। बीते सप्ताह ही चांदी ने पहली बार 2 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार किया था और अब यह उससे भी ऊपर मजबूती से टिकती नजर आ रही है। सोमवार को MCX पर चांदी 6032 रुपये की बढ़त के साथ खुली, जो साफ संकेत देता है कि इसमें फिलहाल थमने के आसार कम हैं। इंडस्ट्रियल डिमांड, वैश्विक अनिश्चितता और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी ने चांदी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है।

सोने ने भी बनाया नया लाइफटाइम हाई

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी तेज उछाल देखने को मिला। MCX पर फरवरी एक्सपायरी वाला सोना अपने पिछले बंद भाव से 1000 रुपये से ज्यादा की बढ़त के साथ खुला। कुछ ही मिनटों में यह 1384 रुपये यानी करीब 1.03 प्रतिशत चढ़कर 1,35,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह सोने का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है। वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और डॉलर में कमजोरी ने सोने को मजबूत सहारा दिया है।

रॉबर्ट कियोसाकी की भविष्यवाणी होती दिख रही सच

चांदी की इस बेतहाशा तेजी के बीच ‘Rich Dad Poor Dad’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी की भविष्यवाणी फिर चर्चा में है। कियोसाकी लंबे समय से सोना-चांदी में निवेश की सलाह देते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा था कि चांदी “चांद पर जाने” की तैयारी में है और 2026 तक इसका भाव 200 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि US फेड के रेट कट के बाद उन्होंने और फिजिकल सिल्वर खरीदी। मौजूदा तेजी को देखकर बाजार के जानकार मान रहे हैं कि कियोसाकी की यह बात धीरे-धीरे सच साबित होती दिख रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...