back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंदौर में किराएदार और नौकर की सूचना थाने को देना होगी

इंदौ?, 17 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने घरेलू नौकर और किराएदारों के संदर्भ में क्षेत्र के थाने में सूचना देने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पवन जैन द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि किरायेदारों की सूचना संबंधित मकान व दुकान मालिक द्वारा संबंधित थाने पर तय प्रारूप में दी जाये। इसके पूर्व मकान व दुकान किराये से न दी जाए। साथ ही आई.डी. प्रूफ आवश्यक रूप से लिया जाये। घरेलू नौकरों एवं व्यावसायिक नौकरों की सूचना संबंधित मालिक द्वारा थाने पर निर्धारित प्रारूप में देने के उपरान्त ही उन्हें रखा जाये। साथ ही उनसे आई.डी. प्रूफ आवश्यक रूप से लिया जाये। छात्रावासों में रह रहे छात्र एवं छात्राओं की सूचना भी संबंधित थाने को दी जाये। साथ ही आई.डी. प्रूफ भी आवश्यक रूप से लिया जाये। जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि होटल, लॉज, धर्मशाला में रूकने वाले व्यक्तियों से पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लिया जाए। साथ ही आदेश में कहा गया है कि ठहरने वाले व्यक्तियों की सूची प्रतिदिन थाने पर अनिवार्य रूप से दी जाये। ठहरने वालों के आई.डी. प्रुफ भी आवश्यक रूप से लिया जाये। भवन निर्माण एवं अन्य निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों व कारीगरों की सूचना ठेकेदार द्वारा थाने पर देने के उपरांत ही उन्हें काम पर रखा जाए। साथ ही पेइंग गेस्ट की भी सूचना देना होगी। ऐसे व्यक्ति जो 15 दिवस से अधिक समय तक निवास कर रहे हो उनकी सूचना तत्काल थाना पर में दी जाये। इनसे भी आई.डी. प्रूफ लेना जरूरी है। यह आदेश 13 नवम्बर 2021 तक प्रभावशील रहेगा। –आईएएनएस एसएनपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵