back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय में डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ

MLA Bharat Singh Chaudhary inaugurates dialysis unit in Rudraprayag District Hospital

रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी की दिशा में एक बडी उपलब्धि के साथ आज डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ किया। जिसका उद्घाटन माननीय विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह जी की गरिमामय उपस्थिति में और जिला अधिकारी मनुज गोयल जी की अध्यक्षता में किया गया। डायलिसिस यूनिट के कार्य करने से रुद्रप्रयाग सहित चमोली जनपद के मरीजों को इसका फायदा मिलेगा। अभी तक देहरादून, दिल्ली चंडीगढ़ डायलिसिस के मरीजों को इलाज के लिए जाना पडता था। जो कि गरीब आदमी के लिए संभव नहीं था। जिसका फायदा अब सभी को मिलेगा।

इस मौके पर विधायक श्री भरत सिंह चौधरी जी द्वारा तीन डायलिसिस मशीन गैसआथोरिटी आफ इंडिया लिमिटेड के सौजन्य से सीएसआर उपलब्ध कराने पर समस्त जनपदवासियों की और से आभार प्रकट किया। माननीय विधायक श्री भरत सिंह चौधरी जी ने कहा की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयासरत है, आगे भी जिले के प्रत्येक नागरिक को यही जिले में अच्छा इलाज मिले इसके लिए प्रयासरत हैं। सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है। आगे भी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की और से जो सुझाव एंव प्रस्ताव आयेंगे। उस क्षेत्र में सरकार के साथ मिलकर कार्य करेंगें। वर्तमान में जिलाचिकित्सालय में 22 डाक्टरों के सापेक्ष 18 डाक्टरों की तैनाती हो चुकी है। नर्सिंग स्टाफ के रिक्त पदों को भी सरकार जल्द भरने जा रही है। साथ ही माधवाश्रम शंकराचार्य अस्पताल कोटेश्वर में जल्द नये जिला चिकित्सालय का कार्य प्रारंभ हो गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश ऊनियाल जी, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति समेवाव जी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण जी, मुख्य चिकित्साधिकारी, डा. शुक्ला जी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सेमवाल जी, डा, तिवारी जी, डा. बडोनी जी, डा. गैरोला जी, डा. गर्ग जी, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र रावत जी, युवामोर्चा अध्यक्ष विकास डिमरी जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र भंडारी जी, जिला मंत्री सुनील नौटियाल जी, पूर्व जिला महामंत्री अजय सेमवाल जी, पूर्व मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश बहगुणा जी, मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्तवाल जी मंडल अध्यक्ष तिलवाडा अमित रावत, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीना रावत जी, मंडल महामंत्री दिगम्बर रम्लवाण जी, भूपेन्द्र विष्ट, व्यापार संघ नगर अध्यक्ष चन्द्र मोहन सेमवाल जी, गौरव चौधरी जी, दीपक पंवार जी, प्रधान खोड प्रदीप राणा जी, प्रधान उच्छोला विजेन्द्र सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बक्शीर मंगल सिंह जी, प्रधान प्रतिनिधि डांगी ओमप्रकाश ध्यानी जी, सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण, अस्पताल प्रशासन, मीडिया बंधु एंव पार्टी कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

त्रिपुरा के छात्र पर हुए हमले की आयी मेडिकल रिपोर्ट, रीढ़ और दिमाग में थीं गंभीर चोटें, दाहिना हिस्सा था सुन्न

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । देहरादून में 9 दिसंबर को 24 वर्षीय त्रिपुरा के छात्र एंजल चाकमा पर हुए हमले ने शहर में...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵