back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Business Idea: घर बैठे फ्री में फ्रेंचाइजी लेकर शुरू करें खुद का बिजनेस, लाखों में होगी कमाई

नई दिल्ली। कम पैसे और मेहनत में खुद का कारोबार शुरू करना आसान नहीं हैं। लेकिन बदलती टेक्नोलॉजी के साथ स्मार्ट वर्क ज्यादा कारगर साबित होने लगा है। ऐसे ही कुछ बिजनेस आइडिया (Business Idea) हैं, जो आपको घर बैठे खुद कम से कम इन्वेस्टमेंट में अच्छी कमाई करके देते हैं। सबसे अच्छी बात यहां ये होती है कि आप खुद अपने बॉस हैं।

खुद का ब्रांड शुरू करना और उसे मार्केट में चलाना आसान नहीं है। ऐसे में स्मार्ट वर्क ये है कि आप किसी नामी कंपनी की फ्रेंचाइजी लें और उसे चलाएं। कई ऐसी कंपनियां हैं, जिनका सिर्फ नाम ही काफी है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ आइडियाज (Business Idea) के बारे में बताएंगे, जिनके साथ मिलकर आप काम शुरू कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात कि यहां आपको फायदा नहीं भी हुआ तो नुकसान भी नहीं होगा।

सबसे पहले हम बात करते हैं कुछ ऐसी फ्रेंचाइजी की, जिसकी जरूरत हर किसी को होती है। मतलब साफ है कि अगर आप यह बिजनेस (Business Idea) शुरू करते हैं तो मुनाफा पक्का है।

1. आधार कार्ड फ्रेंचाइजी

आधार कार्ड की फ्रेंचाइजी (Business Idea) काफी अच्छा सौदा हो सकती है। अगर आप आधार कार्ड की फ्रेचाइजी लेना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको UIDAI द्वारा आयोजित एक परीक्षा पास करनी होगी। इस परीक्षा को पास करने के बाद UIDAI सर्विस सेंटर खोलने के लिए लाइसेंस देती है। परीक्षा पास करने के बाद आवेदक का आधार एनरॉलमेंट और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाता है। इसके बाद कॉमन सर्विस सेंटर के लिए आवेदक को रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

कैसे करें अप्लाई?

आधार फ्रेंचाइजी (Business Idea) लाइसेंस लेने के लिए आपको सबसे पहले NSEIT की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होेगा। आप डायरेक्ट इस लिंक पर विजिट कर सकते हैं।

2. पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी

आधार कार्ड फ्रेंचाइजी (Business Idea) की तरह ही पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी ली जा सकती है। आप अपने इलाके में पोस्ट ऑफिस खोलकर पैसा कमा सकते हैं। इंडिया पोस्ट की तरफ से 2 तरह की फ्रेंचाइजी दी जाती हैं। पहली फ्रेंचाइजी आउटलेट और दूसरी पोस्टल एजेंट्स फ्रेंचाइजी है। डाक विभाग की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको सिर्फ 5000 रुपये इन्वेस्ट करने होंगे। फ्रेंचाइजी मिलने के बाद आप कमीशन के जरिए अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

कैसे करें अप्‍लाई?

डाक विभाग की फ्रेंचाइजी (Business Idea) के लिए आप पोस्ट ऑफिस का ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ लें और ऑफिशियल साइट से ही आवेदन करें। आवेदन करने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

3. अमूल फ्रेंचाइजी

डेयरी प्रोडक्ट की मांग हर घर में रोज होती है। इसलिए भारत में डेयरी उद्योग के सबसे बड़े ब्रांड्स में से एक अमूल की फ्रेंचाइजी हमेशा मुनाफे का सौदा साबित होगी। सबसे अच्छी बात कि अमूल बिना किसी रॉयल्टी या प्रॉफिट शेयरिंग के फ्रेंचाइजी (Business Idea) ऑफर करती है। अमूल की फ्रेंचाइजी लेने का खर्च भी बहुत ज्‍यादा नहीं है। दो से छह लाख रुपए इन्वेट करके आप खुद का कारोबार शुरू कर सकते हैं।

बता दें कि अमूल 2 तरह की फ्रेंचाइजी देती है। पहली अमूल आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर या अमूल क्‍योस्‍क फ्रेंचाइजी (Business Idea) और दूसरी अमूल आइसक्रीम स्‍कूपिंग पार्लर फ्रेंचाइजी। यदि आप पहली वाली फ्रेंचाइजी लेते हैं, तो इसमें 2 लाख रुपए इन्वेस्ट करने होंगे। जबकि आइसक्रीम पार्लर फ्रेंचाइजी लेने के लिए 5 लाख का निवेश करना होगा। इसमें ब्रांड सिक्‍योरिटी के लिए 25 से 50 हजार रुपये देने होंगे, जो नॉन रिफंडेबल होंगे।

कैसे करें अप्‍लाई?

अमूल की फ्रेंचाइजी (Business Idea) के लिए अप्‍लाई करना चाहते हैं तो आपको [email protected] पर मेल कर सकते हैं। इसके अलावा इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

OTT से लेकर सिनेमाघर तक, इस हफ्ते रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...

1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी Hanuman Jayanti? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵