back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राज्यसभा सांसदों के फेयरवेल डिनर में कुछ इस अंदाज में छाए रहे कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। राज्यसभा से रिटायर होने वाले 72 सदस्यों को गुरुवार को विदाई दी गई, सभी 72 सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अपने सरकारी आवास पर रात्रिभोज की भी मेजबानी की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं में वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद कुछ अलग अंदाज के कारण छाए रहे। हुआ यूं कि, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद जब उपराष्ट्रपति आवास पहुंचे तो स्टेज के सामने रखी कुर्सियों की तीसरी या चौथी पंक्ति में बैठने के लिए आगे बढ़ रहे थे। तभी वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उनको देख लिया और वह उठकर पीछे रखी कुर्सियों की तरफ आये और गुलाम नबी आजाद का हाथ पकड़कर सबसे आगे की पंक्ति में अपने साथ बिठा लिया। इस दौरान जब पीयूष गोयल उनसे आगे बैठने के लिए कह रहे थे तब गुलाम नबी आजाद थोड़ा हिचकिचाये लेकिन पीयूष गोयल के बार – बार कहने पर वह उठकर उनके साथ चल दिये। यह पहली दफा नहीं जब गुलाम नबी आजाद को किसी भाजपा नेता की ओर से इतना प्यार दिया गया हो, इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुलाम नबी आजाद की तारीफ कर चुके हैं। दरअसल केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की विधानसभा सीटों के परिसीमन का काम अंतिम चरण में है, लिहाजा इसी साल यहां चुनाव होने की संभावना बनी हुई है। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Purulia Seat: लगातार रुख बदलती है पुरुलिया की जनता, 2006 के बाद से हर बार नई पार्टी को दिया मौका, इस बार किसका आएगा...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के समर में Purulia Seat इसलिए चर्चा का केंद्र बनी हुई है क्योंकि साल 2006 के बाद...
spot_img

Latest Stories

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵