back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली से गिरफ्तार आनंद राय के समर्थन में कांग्रेस आई, भाजपा हमलावर

भोपाल, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में पिछले दिनों प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का पर्चा सोशल मीडिया पर वायरल कर मुख्यमंत्री सचिवालय के उप-सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम पर आरोप लगाने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट और व्हिसिलब्लोअर डा आनंद राय की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस उनके साथ खड़ी है, वहीं भाजपा डा राय की संपत्ति की जांच की मांग कर रही है। ज्ञात हो कि डा राय ने सोशल मीडिया पर प्राथमिक शिक्षक की पात्रता परीक्षा के पर्चे का स्क्रीन शॉट था, सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए मुख्यमंत्री सचिवालय के उप-सचिव मरकाम जो मुख्यमंत्री के ओएसडी भी है, उन पर आरोप लगाया था। इसके बाद मरकाम की ओर से अजाक पुलिस थाने में शिकायत की गई। इस पर डा राय के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज और एट्रोसिटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज हुए। इसी मामले में कांग्रेस के प्रवक्ता के के मिश्रा को भी आरेापी बनाया गया है। डा राय को भोपाल की अपराध शाखा के दल ने बीती रात दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया है। इसके बाद से सियासी हलचल तेज है। कांग्रेस डा राय के साथ खड़ी है और गिरफ्तारी पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस के प्रवक्ता के के मिश्रा ने ट्वीट कर कहा, डा आनंद राय की गिरफ्तारी जिस प्रकरण में हुई है, उसमें मैं भी अभियुक्त हूं, फिर कहूंगा यह सत्ता, पद, प्रभुत्व, एट्रोसिटी एक्ट का दुरुपयोग, सच को दबाने का अक्षम्य प्रयास है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा ने इस गिरफ्तार पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया, अहंकार की सीमा पार कर शिवराज सिंह चौहान की सरकार अथवा डीजीपी ने आनंद राय को सात अप्रैल को साढ़े 11 बजे दिल्ली के होटल से अरेस्ट किया। आनंद को मप्र पुलिस का उपस्थित होने का नोटिस आठ अप्रैल का था। एक तरफ जहां कांग्रेस डा राय के साथ खड़ी है वहीं भाजपा उन्हें घेर रही है। भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कहा, डा राय के क्रियाकलापों के साथ उनके आर्थिक स्त्रोत और बैंक खातों की जांच कराई जानी चाहिए। इस बात की वे केंद्रीय गृह मंत्रालय से भी मांग करेंगे। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Purulia Seat: लगातार रुख बदलती है पुरुलिया की जनता, 2006 के बाद से हर बार नई पार्टी को दिया मौका, इस बार किसका आएगा...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के समर में Purulia Seat इसलिए चर्चा का केंद्र बनी हुई है क्योंकि साल 2006 के बाद...
spot_img

Latest Stories

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵