back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिग बॉस 15 के लिए निधि भानुशाली, रोनित रॉय से किया गया संपर्क

मुंबई, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला बिग बॉस 15 घर में प्रवेश करने वाले संभावित लोगों के बारे में अलग-अलग खबरें आ रही हैं। खबर है कि शो के लिए निधि भानुशाली और रोनित रॉय को अप्रोच किया गया है। रोनित रॉय जो उड़ान, कसौटी जिंदगी की सीरियल और सैनिक और हल्चुल जैसी कई अन्य फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, उन्हें शो में एक प्रतियोगी के रूप में देखा जा सकता है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का किरदार निभाने के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री निधि भानुशाली से भी संपर्क किया गया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रुबीना दिलाइक के भी घर में आने की उम्मीद है और स्प्लिट्सविला में आने के बाद काफी पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली सिम्बा नागपाल के भी बिग बॉस 15 में होने की संभावना है। रुबीना को छोटी बहू में राधिका और शक्ति: अस्तित्व के एहसास की में सौम्य सिंह की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस बिग बॉस 14 की विनर भी रह चुकी हैं। चल रही अटकलों की माने तो ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम करण कुंद्रा की भी शो में एंट्री हो सकती हैं। तुझसे है राब्ता की अभिनेत्री रीम शेख के भी रियलिटी शो में नजर आने की संभावना है। इसके अलावा अर्जुन बिजलानी जो वर्तमान में खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आ रहे हैं, वह भी प्रतिभागियों में से एक हो सकते हैं। रिया चक्रवर्ती, सान्या ईरानी, माहिका शर्मा, मानव गोहली, टीना दत्ता, बरखा दत्त भी शो में शामिल हो सकती हैं। हालांकि शो में कौन होगा, यह अभी तय नहीं हुआ है। –आईएएनएस एमएसबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵