back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब राकेश टिकैत ने ओवैसी को कहा चाचा जान

लखनऊ, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में अब्बा जान के बाद अब चाचा जान की चर्चाएं हो रही हैं। इस बार किसान नेता राकेश टिकैत ने एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को चाचा जान का नाम दिया है। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने एआईएमआईएम नेता ओवैसी को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने के फैसले पर पर निशाना साधते हुए ये नया नाम चाचा जान दिया है। टिकैत ने बुधवार को दावा किया कि ओवैसी भाजपा के साथ हैं और उन्हें भगवा पार्टी का चाचा जान कहा। बागपत में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, भाजपा के चाचा जान, असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गए हैं। अगर वह (ओवैसी) उन्हें (भाजपा) गाली देंगे, तो वे उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं करेंगे क्योंकि वे एक टीम हैं। एआईएमआईएम द्वारा माफिया से नेता बने अतीक अहमद को टिकट देने का जिक्र करते हुए टिकैत ने कहा, प्रज्ञा ठाकुर (भोपाल से भाजपा सांसद) और उनकी साख का क्या? तीन विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे टिकैत, इन दिनों चल रहे आंदोलन के लिए समर्थन जुटाने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। –आईएएनएस एसकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵