back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉलीवुड में डेब्यू करके खुद को धन्य महसूस कर रही हैं अर्शी खान

मुंबई, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। रियलिटी शो बिग बॉस 14 में हिस्सा लेने के बाद लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस अर्शी खान बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। वह कहती है कि उनके सपने आखिरकार सच हो रहे हैं। अर्शी आगामी हिंदी फिल्म त्राहिम में नजर आएंगी। अर्शी कहा कि बॉलीवुड फिल्में करना मेरा सपना था और अब जब यह सच हो रहा है, तो मैं बहुत नर्वस हूं। मैं सचमुच विश्वास नहीं कर पा रही हूं कि यह हो रहा है और इसके बारे में सोचकर मैं भावुक हो जाती हूं। मैं इसके लिए धन्य और उत्साहित भी महसूस करती हूं। त्राहिम का निर्देशन दुष्यंत प्रताप सिंह ने किया है। इसमें पंकज बेरी, राजू खेर और आदि ईरानी जैसे लोकप्रिय कलाकार भी हैं। अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए, अर्शी आगे कहती हैं कि दर्शकों को मुझे बिल्कुल अलग अवतार में देखने को मिलेगा। जैसा कि मैं चंपा नाम की एक गाँव की लड़की की भूमिका निभा रही हूं। यह एक खूबसूरत कहानी के साथ एक महिला उन्मुख फिल्म है। इससे पहले अर्शी खान टेलीविजन शो विश, इश्क में मरजावां और सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल में नजर आ चुकी हैं। –आईएएनएस एमएसबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...