back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बरेली आश्रम में ईसाई लड़के और मुस्लिम लड़की ने हिंदू रीति-रिवाजों से की शादी

बरेली, 31 मार्च (आईएएनएस)। हिंदू धर्म अपनाने के बाद ईसाई लड़के सुमित और मुस्लिम लड़की नूर ने सनातन धर्म के रीति-रिवाजों के अनुसार बरेली के एक आश्रम में शादी कर ली। दोनों की शादी बुधवार रात अगस्त मुनि आश्रम में हुई थी। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शादी में भाग लिया और उनमें से कुछ ने नूर के भाई की भूमिका निभाई। मंदिर के पुजारी ने कन्यादान किया क्योंकि दंपति के परिवारों ने भाग नहीं लिया था। सुमित ने संवाददाताओं को बताया कि वह तीन साल पहले नूर से मिले थे और दोनों में प्यार हो गया। उन्होंने आगे बताया कि, मैं सनातन धर्म से प्रभावित था और इस विषय पर कुछ किताबें भी पढ़ी थीं। नूर भी प्रभावित हुई और हमने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करने का फैसला किया। हमने हिंदू युवा वाहिनी लोगों से संपर्क किया और उन्होंने हमारी मदद की। नूर ने अपना नाम बदलकर निशा रख लिया है और दंपति ने कहा कि वे अब शनिवार से अपना पहला नवरात्रि व्रत रखेंगे। –आईएएनएस एचएमए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

बरेली हिंसा के दो आरोपियों इदरीस और इकबाल का हॉफ एनकाउंटर, 75 की गिरफ्तारी, 3000 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बरेली हिंसा में शामिल दो आरोपियों इदरीस और इकबाल का पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों शाहजहांपुर से...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵