back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री योगी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, दोबारा सरकार गठन करने की प्रक्रिया शुरू

लखनऊ, 11 मार्च(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद आचार संहिता समाप्त हो गई है। यूपी में दोबारा सरकार बनाने का मौका मिलने पर मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर कैबिनेट की बैठक बुलाई। इसके बाद वह राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इस्तीफा देने पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में राजभवन पहुंचकर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुलाकत कर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसी के साथ प्रदेश में दोबारा सरकार गठन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। योगी ने पिछले कार्यकाल की यह आखिरी कैबिनेट बैठक की है। एक बार फिर से यूपी की सत्ता संभालने जा रहे मुख्यमंत्री योगी इस्तीफा देने के बाद सीएम योगी अब शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में जुट गए हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाम को अपने सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग पर होने वाली कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा भंग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बैठक में विधानसभा भंग होने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद देर शाम को राजभवन जाकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अपना इस्तीफा सौंपा। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए दस फरवरी से सात मार्च तक सात चरण में विधानसभा का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसका परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया। जिसमें भाजपा तथा सहयोगी दल ने 273 सीट जीतकर सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है। अब सरकार के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...