back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CG Election: अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर किए तीखे तंज, कहा- कांग्रेस की गारंटी और कांग्रेस दोनों फेल

Raipur: अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखे हमले किये। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी और कांग्रेस दोनों फेल हैं। अनुराग ठाकुर आज यहां BJP कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

रायपुर, हि.स.। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखे हमले किये। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी और कांग्रेस दोनों फेल हैं। केन्द्रीय मंत्री ठाकुर आज यहां भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान वर्ष 2018 में किए गए वादे पर कांग्रेस सरकार को घेरते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने तुकबंदी करते हुए कहा कि झूठे दावे-झूठे वादे, कांग्रेस के नहीं नेक इरादे, भूपेश बघेल भाग रहे हैं। बहुत हुआ सट्टे का खेल, बाय-बाय भूपेश बघेल। बहुत हुआ सट्टे का खेल बाय-बाय भूपेश बघेल।

कांग्रेस ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया

पत्रकारों से वार्ता करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया और न ही कुछ दिया। कांग्रेस की गारंटी और कांग्रेस दोनों फेल है। ठाकुर ने कहा कि मातृ शक्ति को 500 रुपये महीना देंगे कहा था, नहीं दिया। 500 रुपये में सिलेंडर देंगे कहा था, नहीं दिया। पूर्ण शराबबंदी नहीं की। पांच सालों में लाखों युवाओं को रोजगार नहीं दिया। छात्रों को परिवहन की सुविधा देने का वादा किया था, नहीं दिया। जमीन देंगे, घर देंगे कहा था, नहीं किया। पीएससी में युवाओं के साथ खिलवाड़ किया। गोठान में गड़बड़ी की है। महादेव को भी नहीं छोड़ा।

508 करोड़ महादेव से भू पे हुआ

भाजपा नेता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने और कांग्रेस ने हिमाचल में भी कई वादे किए थे, वे भी फेल हुए हैं। कर्नाटक से लेकर हिमाचल तक इनकी गारंटी फेल हुई है, कोई वादा पूरा नहीं किया है। उन्होंने हिमाचल की जनता को ठगा। हिमाचल प्रदेश की 23 लाख महिलाएं इंतजार कर रही हैं। एक लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही थी।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि 5 साल तक भू-पे चलता रहा। 508 करोड़ महादेव से भू पे हुआ। अब ना कांग्रेस की सरकार होगी और ना संरक्षण होगा। गारंटी लेना है तो मोदी की लें, अटलजी ने छत्तीसगढ़ का राज्य बनाया। कांग्रेस सरकार जो पांच साल में नहीं दे पाई, वह हम दो साल में कर देंगे।

छत्तीसगढ़ में 500 रुपये में सिलेंडर मिलेगा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 15 साल में भारतीय जनता पार्टी ने काम किया। तेंदू पत्ते का बोनस देंगे और संग्रह करेंगे, 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान हम खरीदेंगे, दो साल का बोनस हम देंगे, 45 दिन तक बोनस देने का काम हम करेंगे। दस लाख रुपये तक हम मुफ्त उपचार देंगे, जन ओषधि केंद्र हम खोलेंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि 18 लाख गरीबों के आवास-मकान नहीं बने, जबकि थोड़ा पैसे ये दे रहे थे, बाकी पैसा मोदी दे रहे थे। बीपीएल परिवार के बच्चों को रानी दुर्गावती योजना के तहत पैसे देंगे, महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हर साल 12 हजार हम देंगे। भूमिहीन लोगों को 10 हजार देंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। छत्तीसगढ़ में 500 रुपये में सिलेंडर मिलेगा।

ये मोदी की गारंटी है

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पांच हजार महिला-बेटियों के साथ आपराधिक घटनाएं हुईं। राजस्थान में दो लाख घटनाएं हुईं। प्रियंका आईं थीं छत्तीसगढ़ में, ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कहा था। क्या लड़ पाई। ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर भी तंज कसते हुए कहा कि जैसे दिल्ली में घोटाले करने वाले जेल में है, वैसे यहां पर भी घोटाले करने वाले जेल जाएंगे। हमारी सरकार आएंगी तो हम सरकार बनने के एक सप्ताह बाद ही 25 दिसंबर को किसानों को पैसा देंगे, ये मोदी की गारंटी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र है जिसमें से तमलुक विधानसभा सीट का अपना महत्व है। यह एक सामान्य सीट है...
spot_img

Latest Stories

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र...

बदलते मौसम में जरूर खाएं ये सब्जियां, इम्यूनिटी को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इस समय मौसम काफी बदल...

परिसीमन आयोग कैसे बनता है और क्यों Supreme Court भी नहीं बदल सकता इसके फैसले? समझिए पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में चुनावी व्यवस्था को संतुलित...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵